Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स ग्रुप से ऋषिराज श्रीवास्तव और टीवी9 से जुनैद अख्तर के बारे में सूचनाएं!

टाइम्स समूह के डिजिटल सेक्शन ‘टाइम्स इंटरनेट’ में बतौर सीनियर रीजन हेड कार्यरत रहे ऋषिराज श्रीवास्तव ने इस्तीफा देकर नई पारी की तैयारी शुरू कर दी है। डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले ऋषिराज अब अपने करियर के अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं।

‘टाइम्स इंटरनेट’ में रहते हुए उन्होंने डिस्प्ले, प्रोग्रामेटिक, वीडियो, बड़े IPs और नैटिव बिजनेस जैसे सेगमेंट्स में बिजनेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और पारंपरिक मीडिया के बीच पुल बनाने का काम भी किया।

इससे पहले ऋषिराज ‘एनडीटीवी’, ‘दैनिक भास्कर’ और ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही मीडिया और विज्ञापन जगत में अपनी नई पारी का औपचारिक ऐलान करेंगे।


दूसरी सूचना पत्रकार मोहम्मद जुनैद अख्तर को लेकर है। उन्होंने ‘टीवी9’ समूह में नई पारी शुरू की है। उन्हें ‘टीवी9 भारतवर्ष’ की डिजिटल टीम में बतौर सीनियर सब एडिटर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर वे एग्जिक्यूटिव एडिटर अमित कुमार राय को रिपोर्ट करेंगे।

जुनैद को मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 साल का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद ‘नवोदय टाइम्स’ में रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन बीट कवर की। बाद के वर्षों में उन्होंने क्राइम, प्राधिकरण से जुड़ी खबरों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर भी काम किया।

वह ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ और ‘न्यूज24’ की डिजिटल टीमों में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब वह ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन