Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

विनोद वर्मा द्वारा आरोप लगाये जाने पर ‘जगत विजन’ की संपादिका विजया पाठक ने कांग्रेस नेताओं को भेजा पत्र


पढ़ें विजया पाठक द्वारा भेजा गया पत्र-

प्रति,
आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे/श्रीमती सोनिया गांधी /श्री राहुल गांधी /श्रीमती प्रियंका गांधी

विषय: मेरे खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन में कूटरचित प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मेरे नाम को ईडी की कार्यवाही के साथ जोड़ने, मेरा और मेरी पत्रिका का अपयश फैलाने बाबत

महोदय,
मैंने अक्टूबर 2022 को “क्या छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में चल रहा है प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा?” शीर्षक से आवरण कथा जगत विजन पत्रिका में प्रकाशित किया था। इस पत्रिका में छत्तीसगढ़ में व्याप्त महादेव ऐप के भ्रष्टाचार को लेकर मैने अंक प्रकाशित किया था। इसमें मैंने चंद्रभूषण वर्मा और विनोद वर्मा की संलिप्तता को लेकर प्रमुखता से छापा था। इसको लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस दो बार मेरे भोपाल स्थित निवास भी आई थी। माननीय,अगर विनोद वर्मा को पत्रिका में छपे मेरे लेख से असंतोष होता तो उनको उस समय ही मानहानि करनी थी, पर उन्होंने ऐसा न करके पुलिसिया कार्यवाही का अवैध रास्ता अपनाया।

अभी हाल ही में महादेव ऐप को लेकर ईडी द्वारा कार्यवाही की गई जिसमे चंद्रभूषण वर्मा समेत तीन व्यक्तियों को जेल भेजा गया एवम मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के दो ओएसडी एवम एक अन्य के खिलाफ छापा डाला गया है।
आज दिनाक 24-08-23 को सुबह विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री राधिका खेरा के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में सुबह 11.00 बजे प्रेस कांफ्रेंस ली गई।

माननीय कांग्रेस पार्टी के इतिहास में पहली बार किसी लोकतांत्रिक मुद्दो पर छपने वाली पत्रिका “जगत विजन” में प्रकाशित खबर को ईडी के इन छापों के साथ जोड़ा गया। मेरे को, मेरी पत्रिका को किसी पार्टी के साथ, किसी जांच एजेंसी के साथ जोड़ा गया। आपके कांग्रेस दफ्तर से मेरे चरित्र पर आक्षेप लगाए गए, एवम भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार ने कानूनी(पुलिसिया) कार्यवाही एवम गिरफ्तार करने की धमकी सार्वजनिक रूप से दी। इस प्रेस वार्ता के बाद मेरे पास ढेरों खबर, वीडियो आई जिससे मेरी मर्यादा, प्रतिष्ठा को ठेस आपके कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ कांग्रेस इकाई द्वारा किया गया।

माननीय कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है जिसने हमेशा लोकतांत्रिक मुद्दो पर अडिग रहा, जिसे मैंने अपने पत्रिका, अखबार एवम लेखों के माध्यम से काफी बार उठाया। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा पर एक बेहद प्रभावी अंक जगत विजन पत्रिका प्रकाशित भी किया था। आज मुझे बड़ी पीड़ा हुई की आज आपके कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उपयोग मुझ पर व्यतिगत आक्षेप लगाने के खिलाफ किया गया।

आप किसी पार्टी या जांच एजेंसी के खिलाफ बोलते पर इसके इतर आपके पार्टी द्वारा मेरी पत्रिका सार्वजनिक रूप से दिखाया गया, वार्ता में कहा गया की ईडी की कार्यवाही का बेसिस जगत विजन पत्रिका है,एवम मेरी विगत 35 वर्षों की पत्रकारिता पर आक्षेप लगाये गए। मेरे द्वारा असंख्य अंक विभिन्न पार्टी की सरकारों के खिलाफ लिखा गया, पर जिस तरीके का व्यवहार आज कांग्रेस पार्टी द्वारा मेरे जैसे न्यूट्रल पत्रकार के खिलाफ किया गया वो निंदनीय है।

आज छत्तीसगढ़ में एक जंगल राज स्थापित हुआ है पिछले 3 माह में करीब 15 पत्रकारों पर प्रदेश स्तर पर कार्यवाही हुई है एवम इनमे से काफी लोगों को जेल भी भेजा गया था। मेरे खुद के घर दो बार छत्तीसगढ़ पुलिस भेजी गई थी, एवम असंख्य फर्जी मामले मेरे खिलाफ दर्ज किए गए। महोदय मेरे नाम को ईडी की कार्यवाहियों से जोड़ना हादस्यपद हैं क्योंकि उनकी कार्यवाही का बेसिस दुर्ग में दर्ज एक एफआईआर है।

माननीय मैं आपके छत्तीसगढ़ स्थित कांग्रेस इकाई,दफ्तर, प्रवक्ताओं का मेरे खिलाफ अपयश फैलाना, असत्य/अनर्गल बात करना, मेरा नाम किसी जांच एजेंसी की कार्यवाही के साथ जोड़ने एवम पार्टी के साथ जोड़ने की कूट रचना की गई है। इस पूरी घटना की जिम्मेदारी आप माननीयों की भी है क्योंकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस इकाई आपके राष्ट्रीय दल का अंग है।

मैं आपसे आपके समय की मांग करती हूं ताकि आप माननीयों को मेरे साथ पत्रकारों का एक दल आपको ज्ञापन दे सके एवम छत्तीसगढ़ में व्याप्त इस जंगल राज के खिलाफ हम पत्रकारों के सांकेतिक धरने में शामिल भी हो सके।

विजया पाठक

संपादक

जगत विजन

भोपाल


इसे भी पढ़ें-

वरिष्ठ पत्रकार और सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा का आरोप- “ईडी ने मेरे घर में डकैती डाली है, लूट की है”! https://www.bhadas4media.com/vinod-verma-ed-aarop/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन