Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

IPS Ajay Pal Sharma का ये वीडियो भड़ास के यूट्यूब चैनल पर बना नंबर वन, 32 लाख बार देखा गया

Yashwant Singh : जैसे आदमी को कुछ पता नहीं होता कि उसकी तकदीर, भाग्य, नियति में क्या लिखा-छिपा है… वैसे ही यूट्यूब पर चैनल चलाने वालों को पता नहीं होता कि व्यूवर किस वीडियो को सिर माथे पर लेकर उसे सरताज बना देगा और किन अच्छे खासे वीडियोज को ठुकरा कर किनारे लगा देगा…भड़ास के यूट्यूब चैनल पर एक बड़ा उलटफेर हुआ है.

अब तक जो वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाने के कारण नंबर एक पर था, वह आज सरक कर पायदान नंबर दो पर आ गिरा है. नंबर एक पर पहुंच गया है नोएडा के एसएसपी अजयपाल शर्मा का एक वीडियो जिसे बत्तीस लाख से ज्यादा बार देखा गया है. देखें नंबर वन पर पहुंचने वाला SSP नोएडा का वीडियो… https://www.youtube.com/watch?v=2WY62NWiPVQ

मुझे नहीं पता था कि ये वीडियो इतना देखा जाएगा. भड़ास के यूट्यूब चैनल पर इस समय टॉप सिक्स वीडियो कौन हैं, ये इस तस्वीर के जरिए जान सकते हैं, मय उनके व्यूज के.

छठें नंबर पर वो मेरा बनाया वीडियो है जिसमें मैं बता रहा हूं कि गुटका बीड़ी सिगरेट तंबाकू सेवन करने वाले कैसे चेक करें कि उनका मुंह सही है या नहीं. यह वीडियो भी वन मिलियन व्यूवरशिप वाले क्लब में बस पहुंचने ही वाला है. देखें ये गुटका वाला वीडियो… https://www.youtube.com/watch?v=Q6v8Gq9x-aU

और हां, अगर आपने भड़ास के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो कर लें, ताकि आगे जो भी वीडियो अपलोड हो, उसकी तुरंत जानकारी आप तक पहुंच सके. सब्सक्राइब करने के बाद उसके बगल वाले घंटी वाले बटन पर भी क्लिक करें. लिंक ये है : https://www.youtube.com/bhadas4media/subscribe

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.


https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन