Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

छह जून को फंड जुटाने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग बुलाएगा गरीब ‘ZEE ग्रुप’

दो दिन पहले खबर आई थी कि सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिवाला कार्रवाई के लिए समाधान पेशेवर बदल गया है. यह एनसीएलटी के आदेश के बाद हुआ है. अब खबर आ रही है कि “जी ग्रुप” गरीब हो गया है. गरीबी दूर करने के लिए वह फंड जुटाने की तैयारी कर रहा है.

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि इस मसले पर 6 जून को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में इक्विटी शेयर जारी कर, या प्राइवेट प्लेसमेंट, क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट तथा प्रिफरेंशियल इश्यू वगैरा के माध्यम से फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.

वहीं, पुनीत गोयनका के नेतृत्व वाली कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी उस मुताबिक, कंपनी के बोर्ड की बैठक गुरुवार 6 जून को की जानी है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ, इक्विटी शेयर या किसी अन्य एलिजिबल सिक्योरिटी को परमिसेबल मोड से जारी कर फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा.

बता दें कि “जी समूह” की तरफ से फंड जुटाने का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब सोनी ने जी के साथ एक हजार करोड़ डॉलर की मोगा डील को जनवरी महीने में रद्द कर दिया था.

रिलेटेड खबर…

सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिवाला कार्यवाही में एनसीएलटी ने बदला समाधान पेशेवर

क्या किसी खौफ के साये में जी रहे हैं ZEE वाले डॉ सुभाष चंद्रा?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन