Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईटीवी बिहार में स्पेशल करेस्पांडेंट बने अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह ने अपनी नई पारी नेटवर्क 18 ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल ईटीवी, बिहार/झारखण्ड के साथ शुरू की है. अमित को स्पेशल करेस्पांडेंट का पद मिला है. इससे पहले अमित सिंह इण्डिया न्यूज और लाइव इंडिया में बिहार ब्यूरो का नेतृत्व कर चुके हैं. इंडिया न्यूज में रहते हुए अमित ने तब सुर्खियां बटोरी थी जब चुनाव के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के साथ तांत्रिक का सबसे सनसनीखेज वीडियो ब्रेक किया था. इस वीडियो की चर्चा ना सिर्फ मीडिया / सोशल मीडिया में हुई बल्कि राजनीतिक जगत में भी इसने खूब बवाल मचाया था.

अमित ने अपने 14 साल के करियर में खूब संघर्ष किया और कई उतार-चढ़ाव देखे. अमित की एक डायनेमिक रिपोर्टर की पहचान है. बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए उन्हें कई अवार्ड से नवाजा भी गया लेकिन अमित सबसे ज्यादा चर्चा में रहे 2008 के कोसी बाढ़ की शानदार रिपोर्टिंग के लिए. इसमें उन्होंने कई इमोशनल स्टोरीज कीं. एक रेस्क्यू आपरेशन के दौरान उनकी नाव पलट गई थी. कई घण्टों के बाद वह सकुशल बाहर लौटे थे. इस शानदार रिपोर्टिंग के कारण अमित की एक अलग पहचान बनी. अमित सिंह बिहार की पॉलीटिक्स में मजबूत पकड़ रखते हैं. उन्हें लालू यादव का करीबी माना जाता है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Ramesh Kumar Yadav

    May 19, 2017 at 4:05 pm

    Village-Bela PO – Basmatta PS-Belhar Dis-Banka Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन