Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एसटीएफ बन बदमाशों ने पोंटी चड्ढा कंपनी का एक करोड़ साठ लाख रूपया लूटा

इलाहाबाद। सूबे के सबसे बड़े शराब व्यवसायी कहे जाने वाले पोंटी चड्ढा की कंपनी को बदमाशों ने लबेरोड दिनदहाड़े लूट लिया। इलाहाबाद से लखनऊ टवेरा से ले जाए जा रहे एक करोड़ साठ लाख रूपए को फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने तमंचे के बल पर नवाबगंज इलाके में राजमार्ग पर लूट लिया। खास बात यह है कि लूट की वारदात को नीली बत्ती वाली बोलेरो से अंजाम दिया गया। बोलेरो में पुलिस का लोगो लगा था और लुटेरों ने खुद को एसटीएफ का बताकर पहले टवेरा सवार कंपनी के लोगों को उन्हीं की गाड़ी में हाथ पैर बांधकर सीट के नीचे करने के बाद बैग में रखे एक करोड़ साठ लाख रूपए और उनके चार मोबाइल लूटकर बड़े आराम से चले गए। घटना की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।

गंभीर अपराधों के लिए सुर्खियों में बने रहने वाला गंगापार का नवाबगंज क्षेत्र एक बार फिर अचानक सुर्खियों में आ गया। शुक्रवार को सुबह सवा सात बजे इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज थाने से एक किमी दूर बिछिया गांव के सामने लूट की सनसनीखेज घटना एकदम फिल्मी स्टाइल में की गई। इतनी बड़ी रकम लेकर कंपनी के कैशियर राजकुमार, बंदूकधारी सुरक्षा गार्ड शंखदत्त ओझा सिल्वर कलर की टवेरा से लखनऊ जा रहे थे। टवेरा को शमशेर अहमद चला रहा था।

लबेरोड हुई वारदात ने नेशनल हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था के दावे की धज्जियां उड़ा दी। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी दीपक कुमार सहयोगी अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए। करीब तीन घंटे तक घटनास्थल और उसके आसपास चक्कर लगाते पुलिस अफसर माथा खपाते रहे पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। उधर, संदेह में दो तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। चालीस घंटे बाद भी पुलिस अभी तक किसी लुटेरे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

इलाहाबाद से वरिष्ठ पत्रकार शिवाशंकर पांडेय
संपर्क मोबाइल-9565694757
ईमेल- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. purushottam asnora

    November 15, 2014 at 10:20 am

    bare lutere ko chhote luterou ne lut liya, kanun k rakhwalou ko to us loot mai hissa chahiye wo mil gya hoga.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन