Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

अक्षत मित्तल ने एएनआई में एसोसिएट एडिटर के रूप में शुरू की नई पारी

Man speaking into a handheld microphone, wearing a light shirt and patterned scarf.

पत्रकार अक्षत मित्तल ने एशियन न्यूज इंटरनेशनल (एएनआई) में एसोसिएट एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह न्यूज24, इनशॉर्ट्स और लेगेसी इंडिया सहित कई मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अक्षत मित्तल के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह न्यूज24 से जुड़े रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इनशॉर्ट्स में सीनियर सब-एडिटर और दिल्ली स्थित द्विभाषी मासिक पत्रिका लेगेसी इंडिया में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में काम किया। वह टाइम्स नेटवर्क सहित अन्य मीडिया संस्थानों में भी संपादकीय जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

पांच वर्ष से अधिक का संपादकीय अनुभव रखने वाले अक्षत मित्तल फीचर लेखन और विचारपरक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और दैनिक समाचार पत्रों के लिए फीचर लेख और विचारपरक कॉलम लिखे हैं। उनकी रुचि शोध, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेखन में रही है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई जिम्मेदारी के साथ अक्षत मित्तल ने पेशेवर सफर का अगला अध्याय शुरू किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन