Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

झारखंड के प्रतिभाशाली सिनेमेटोग्राफर और युवा फिल्ममेकर विजय गुप्ता का असामयिक निधन

झारखंड के प्रतिभाशाली सिनेमेटोग्राफर और युवा फिल्ममेकर विजय गुप्ता का असामयिक निधन हो गया है. विजय गुप्ता झारखंड के एक बेहतरीन फोटोग्राफर, कैमरामैन और फिल्ममेकर थे. झारखंडी कला-संस्कृति के फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण में उनका योगदान महती है. उन्होंने रांची दूरदर्शन पर प्रसारित ‘जोहार झारखंड’ के लिए बतौर कैमरामैन और एडिटर काम किया व सुप्रसिद्ध झारखंडी लोकगायक मधु मंसुरी हंसमुख के जीवन पर अशरफ हुसैन के साथ मिलकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई. इस साल जनवरी में उनकी एक और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई ‘टापरी स्कूल’. इसके अलावा मध्यप्रदेश के कोरकु आदिवासियों पर एक फिल्म निर्माणाधीन है.

2 अक्टूबर को जब उनका निधन हुआ उस समय वे फुल लेंथ फीचर फिल्म ‘सोनचांद’ के शूट की तैयारी में व्यस्त थे.   झारखंड मीडिया फेलेशिप व फोटोग्राफी के लिए अन्य कई सम्मानों से विभूषित विजय गुप्ता  ने झारखंड के गैर-मीडिया फोटोग्राफरों के कल्याण और विकास के लिए पिछले साल झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन (जेपीए) की भी स्थापना की जिसका पहला वार्षिकोत्सव इसी 21 सितंबर को आयोजित हुआ. वे जेपीए के संस्थापक सचिव थे. झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा के प्रतिबद्ध संस्कृतिकर्मी विजय गुप्ता मात्र 35 वर्ष के थे. लोहरदगा जिला के कुटमू गांव में 5 जनवरी 1979 को उनका जन्म हुआ था और पिछले 15 वर्षों से वे रांची में रह रहे थे. उन्होंने मनोनीत तोपनो के साथ अंतरनस्लीय और अंतरधार्मिक विवाह किया था. उनके दो बच्चे हैं, एक 3 साल का और दूसरा 8 साल का.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन