Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में अब तो जनहित से जुड़ी खबरों पर भी पत्रकारों को धमकियां मिल रही हैं

शाहजहांपुर : पिछले दिनों शहर में नकली सरसों तेल की खबर पर तो मिलावटखोरों को संरक्षण देने वाले सचिन बाथम ने एक पत्रकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आज ऐसी ही घटना सिटी चैनल के रिपोर्टर के साथ हो गई। मोहल्ले में जलभराव की खबर चैनल पर दिखाए जाने से नाराज सभासद ने सिटी चैनल के रिपोर्टर व प्रेस क्लब आफ शाहजहांपुर के उपाध्यक्ष शान मोहम्मद को जान से मारने की धमकी दी।

सिटी चैनल के रिपोर्टर शान मोहम्मद ने मोहल्ला मोहम्मद जई में जलभराव की खबर को चैनल पर दिखाया था। शान मोहम्मद मोहल्ला बाबूजई में एक ईद मिलन समारोह की कवरेज कर रहे थे तो वहां मौजूद मोहम्मद जई के दबंग सभासद राशिद खां ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में शान को जान से मार देने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। इधर, प्रेस क्लब आफ शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने एसपी से मांग की कि धमकी देने वाले सभासद को रिपोर्ट लिखकर तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन