Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अजमेर में भास्कर और पत्रिका ने दाम बढ़ाया तो अखबार वितरकों ने शुरू किया बहिष्कार, नवज्योति की बल्ले बल्ले

अजमेर में दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका ने एक राय होकर विगत 22 फरवरी को अचानक अखबार की कीमत 4.50 रुपए प्रति कॉपी कर दी। उस दिन तो हॉकर ने अखबार उठा लिया लेकिन अगले दिन उन्होंने बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग करते हुए अखबार उठाने से मना कर दिया। उस दिन से वे लगातार दोनों अखबारों का बहिष्कार कर रहे हैं। इससे अखबार प्रबंधन में हड़कम्प मचा हुआ है।

प्रबंधन बढ़ी कीमत वापस लेने और हॉकर्स का कमीशन बढ़ाने को तैयार नहीं हैं। अखबार नहीं उठने से परेशान प्रबंधन ने 10000 रुपए वेतन पर नए हॉकर्स की भर्ती शुरू कर दी है। साथ ही तांगों-जीपों में स्टाफ से अखबार बिकवाया जा रहा है। रातभर काम करने के बाद स्टाफ को सुबह गली-गली भटककर अखबार बांटने को कहा गया है। मगर ऐसा हो नहीं रहा। पांच-छह दिन से शहर में भास्कर-पत्रिका की कॉपियां देखने को नहीं मिल रही है। जाहिर है जो थोड़ी-बहुत कॉपी छापी जा रही है, वह भी रद्दी हो रही है।

दैनिक नवज्योति की पौ-बारह

हॉकर द्वारा भास्कर-पत्रिका का बहिष्कार करने का सीधा फायदा दैनिक नवज्योति को मिल रहा है। शहर में नवज्योति की रिकार्ड तोड़ कॉपियां बिक रही हैं। नवज्योति आजादी पूर्व से निकलने वाला राजस्थान प्रदेश का एकमात्र अखबार है।

अजमेर में भारतीय समाचार पत्र उप वितरक संघ के जिला महासचिव पर हमला

अजमेर। भारतीय समाचार पत्र उप वितरक संघ के जिला महासचिव गोविंद सिंह जादम पर शुक्रवार देरशाम अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इस हमले को हॉकरों की हड़ताल से जोडक़र देखा जा रहा है। इससे माहौल गरमाने की आशंका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन