Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ठेका न मिलने से नाराज अमर उजाला के रिपोर्टर पर बजाज ग्रुप को परेशान करने का आरोप!

यूपी के शाहजहांपुर जिला स्थित मकसूदापुर क्षेत्र में “अमर उजाला” के एक पत्रकार पर आरोप है कि फ्लाईएश उठाने का ठेका न मिलने से वे बहुत ज्यादा नाराज है। सुखचैन नाम के इस पत्रकार को बजाज पावर प्लांट से ठेका मिलना था, लेकिन जब नहीं मिला तो वो यहां के अधिकारियों से इस कदर नाराज हु्आ कि उन्हें भाँति भाँति तरीक़े से परेशान करने लगा।

सूत्रों के अनुसार “अमर उजाला” के मकसूदापुर संवाददाता सुखचैन ने बजाज पावर प्लांट में 90 मेगावाट के फ्लाईएश के डिस्पोजल का ठेका लिया हुआ था। लेकिन इस बार यह ठेका उन्हें ना मिलकर एक दूसरे ठेकेदार दिलबाग सिंह को मिल गया।

आरोप है कि सुखचैन अब अमर उजाला में बजाज पावर प्लांट के खिलाफ खबरें भेजने समेत अन्य दूसरे पत्रकार साथियों से भी खबरें छपवाने और चैनल पर चलवाकर, दबाव बनाकर दोबारा ठेका हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।

इस मामले में रिपोर्टर सुखचैन का पक्ष जानने के लिए भड़ास की तरफ से उन्हें फोन किया गया। सुखचैन ने पहले कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता। मेरा कोई ठेका नहीं है। फिर उन्होंने कहा, पता है ग्राम प्रधान ने शिकायत कराई है। सुखचैन ने कहा कि कालू सिंह है ग्राम प्रधान मकसूदापुर का, उसने शिकायत कराई है। उन्होंने ख़ुद पर लगे आरोपों से पूरी तरह इनकार किया। उन्होंने कहा कि बजाज ग्रुप जो गड़बड़ करता है, उसकी शिकायत गाँव वालों ने की है। अगर ग्रामीणों ने शिकायत की है तो खबर चलेगी। इसमें कोई ग़लत बात नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन