Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पत्रकार नवीन कुमार का आरोप- एनडीटीवी समेत ये चार बड़े न्यूज चैनल डरते हैं अंबानी और अडानी से!

आजतक, न्यूज24 समेत कई चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके पत्रकार नवीन कुमार इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल के जरिए सच्चाई की अलख जगाए हैं. सच कहने बोलने बताने के चलते नवीन कुमार को आजतक से कार्यमुक्त होना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने कोई नौकरी करने के बजाय आजाद पत्रकारिता का रास्ता चुना और यूट्यूब पर अपना चैनल बनाकर खबरों को बेबाक तरीके से विश्लेषित कर पेश करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते उनका यूट्यूब चैनल काफी लोकप्रिय हो गया. उनके वीडियोज के व्यूज लाखों में आने लगे हैं.

उनके कुछ सर्वाधिक लोकप्रिय वीडियोज में चार दिन पहले अपलोड किया गया एक वीडियो भी है जिसमें नवीन ने खुलकर आरोप लगाया है कि देश के चार बड़े न्यूज चैनल अंबानी और अडानी से डरते हैं. उन्होंने इन चैनलों का नाम भी लिया- आजतक, एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और एनडीटीवी.

नवीन कुमार कहते हैं कि किसानों ने जब अंबानी और adani के बनाए हुए सामानों का बहिष्कार करने का फैसला लिया तो इन चैनलों ने इस सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज को ही गायब कर दिया। रिपब्लिक को छोड़कर किसी भी बड़े चैनल ने इसपर ब्रेकिंग न्यूज नहीं चलाई। आखिर ऐसा क्यों है कि जिओ का फोन न चलाने और फॉर्च्यून का तेल आटा दाल चावल न खरीदने के किसानों के ऐलान को चार बड़े न्यूज चैनल गायब कर देते हैं।

देखिए नवीन कुमार का इस मसले पर कंप्लीट वीडियो-

नीचे क्लिक करें-

आजतक, ABP, इंडिया TV, NDTV: अंबानी अडानी से सब डरते हैं?

इन्हें भी पढ़-देख सकते हैं :

इस स्टोरी के कारण ‘आजतक’ वाले नवीन कुमार चुभ गए थे ‘सरकार’ को!

‘आजतक’ वाले नवीन कुमार ने ‘एबीपी’ वालों की ‘सुट्टा पत्रकारिता’ का किया विश्लेषण, देखें वीडियो

क्या आजतक ने नवीन कुमार को शहीद कर दिया?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन