Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

देश में लोकतंत्र खतरे में, मीडिया को मिल रही हैं धमकियां : अरुण पुरी

देश में लोकतंत्र खतरे में है… मीडिया को धमकियां मिल रही हैं… पहले के मुकाबले अधिक विखंडित समाज… अफसरों पर हमला कर रहे हैं नेता… बिना देखे फिल्में बैन हो रही हैं…

उपरोक्त सारी बातें टीवी टुडे ग्रुप और इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन अरुण पुरी ने कही हैं. एक बड़े ताकतवर मीडिया घराने के मालिक के बतौर उनका यह वक्तव्य काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसे एक तरह से मोदी सरकार पर हमले के रूप में देखा जा रहा है. अरुण पुरी ने इंडिया टुडे कानक्लेव के स्वागत भाषण के दौरान कहा कि देश में जब खाने को लेकर झगड़ा हो रहा है तो समझा जा सकता है कि हम किस तरह के समाज का निर्माण कर रहे हैं.

इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ अरुण पुरी ने कह कि दुनिया भारी उलटफेर के दौर में है. लोकतंत्र के सामने कई खतरे हैं.  मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 17वें संस्करण का आगाज करते हुए अरुण पुरी के स्वागत भाषण ने कहा कि दुनियाभर में नए तरीके का नेतृत्व देखने को मिल रहा है. कनाडा से लेकर ग्रीस तक और मेक्सिको से लेकर भूटान तक नए विचार दुनिया के सामने रखे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दि ग्रेट चर्न में 5 अहम विरोधाभास देखने को मिल रहे हैं. इस कनेक्टेड दुनिया में नेशनलिज्म की वापसी देखने को मिल रही है, लोकतंत्र के सामने खतरा दिखाई दे रहा है, दुनिया के कई क्षेत्रों में तानाशाही प्रवृत्ति दिखाई दे रही है. अरुण पुरी ने कहा कि सूचना क्रांति से हो रहे बदलावों को ज्यादा बारीकी से समझने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि दुनिया इस वक्त ताकतवर नेताओं के उदय की गवाह बन रही है. अरुण पुरी ने रोजगार सृजन को अर्थव्यवस्था की बड़ी चुनौतियों में गिनाया और वैश्वीकरण के मॉडल के सामने मौजूद चुनौतियों का जिक्र किया.

उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि लोकतंत्र आजादी का पालना है, लेकिन इस आजादी को रुढ़िवादी और बहुसंख्यकों के कारण कमजोर किया जा रहा है. अरुण पुरी ने देशभर में मूर्तियों को तोड़े जाने की निंदा की और उन्होंने कहा कि मूर्तियां इसलिए तोड़ी जा रही हैं क्योंकि वह दूसरी विचारधारा को मानने वालों की हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मीडिया को इंटरव्यू देने से परहेज कर रहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 17वें संस्करण के मंच पर देश और दुनिया से रूबरू हो रही हैं. 19 साल तक कांग्रेस का नेतृत्व करने वाली सोनिया गांधी हाल ही में राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने के बाद पहली बार किसी बड़े मंच पर शिरकत करेंगी.

अरुण पुरी का पूरा भाषण सुनने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=NiNrOXzbsG0

इन्हें भी पढ़ सकते हैं…

बाबा रामदेव से मुश्किल सवाल पूछने के कारण पुण्य प्रसून बाजपेयी की नौकरी गई

xxx

पुन्य प्रसून जी, आपके बिना ‘आजतक’ सूना-सूना नजर आ रहा है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन