Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

वर्मा को अस्थाना ने ठीक करने की कोशिश की, अस्थाना को वर्मा ने ठीक कर दिया… मोदी देखते रह गए!

Sanjeev Chandan : वर्मा को अस्थाना ने ठीक करने की कोशिश की, अस्थाना को वर्मा ने ठीक कर दिया… मोदी देखते रह गये… सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की लड़ाई जगजाहिर है. मोदी जी ने गुजरात कैडर के अस्थाना को अपनी खुली कृपा दे रखी थी. इस कृपा का ताप पिछले दिनों मोदी को ही झुलसाने को लपका था, जब नाराज आलोक वर्मा राफेल डील के शिकायत कर्ताओं से मिले.

यह भी मोदी के राज्य में पहली बार हुआ था कि सीबीआई के चीफ ने सीधे आरोपकर्ताओं से मुलाक़ात की थी. इस सिग्नल से मोदी का पूरा प्रदेश लाल हो गया, ताप की लपटों से. वे झुंझला कर रह गये. इसके कुछ दिनों पहले राकेश अस्थाना ने सीबीआई चीफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अदावत ने अब और तेज रंग दिखाया जब चीफ ने अपने ही नंबर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया.

इकबाल ठीक नहीं रहा मोदी जी का. इन दिनों गहरी आग में जल रहे हैं. नेहरू-अग्नि में जलते हुए इतिहास से खेलने की कोशिश करते हैं, पीछे जाकर दर्ज होने की कोशिश करते हैं. आज आज़ाद हिन्द फौज की 75 वीं जयन्ती में लाल किला से झंडा फहराकर 1943 में दर्ज हो गये. लेकिन वहाँ भी नेहरू के प्रेत ने पीछा नहीं छोड़ा. नेहरू आज़ाद हिन्द फौज के वकील के बाना में खड़े थे. पीछे दर्ज होने में लगे मोदी का आगा छिनता जा रहा है. वर्मा जी ने अस्थाना जी को जिस तेज लपट के लपेटे में लिया है, उसकी लपलापाहट लोककल्याण मार्ग तक पहुँची है.

पत्रकार और एक्टिविस्ट संजीव चंदन की एफबी वॉल से.

संबंधित खबर….

मैंने नहीं, सीबीआई चीफ ने लिए हैं दो करोड़ रुपये : राकेश अस्थाना (स्पेशल डायरेक्टर, सीबीआई)

इसे भी पढ़ें…

सीबीआई रिश्वतकांड : छप्पन इंच के गुब्बारे में एक और छेद हो गया मितरों!

xxx

देश में वाकई भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है मितरों! देखें कुछ सीन

xxx

CBI में तैनात मोदी के खास अफसर के खिलाफ दो करोड़ रुपये घूस लेने की एफआईआर, मीडिया ने साधी चुप्पी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन