
Sheetal P Singh : सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने रिश्वत का केस दर्ज होने पर कहा- चीफ ने खुद लिए हैं 2 करोड़। इस तरह से राकेश अस्थाना (स्पेशल डायरेक्टर सीबीआई) ने अपना पक्ष रखा। वे कैबिनेट सेक्रेट्री को पहले से अवगत कराते रहे हैं कि खुद सीबीआई चीफ एक अभियुक्त से पैसे लेकर उसका केस ढीला करवा दे रहे हैं।
आप देखें कि एक प्राइम इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी का इस सरकार में क्या हाल हो चुका है और दूसरीं प्राइम इकनोमिक ओफ्फेन्स की एजेंसी ED भी उसमें शामिल है। यहां तक कि CVC पर भी सवाल हैं। देश के एडमिनिस्ट्रेशन का ढांचा तहस नहस हो गया लगता है ।
Devpriya Awasthi : वो पिंजरे में कैद पंछी वाली सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी तो याद होगी आपको। यह पंछी इन दिनों बहुत फड़फड़ा रहा है। इसके दो सबसे बडे़ अफसर – निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना खुलेआम एक-दूसरे पर रिश्वत लेने के आरोप लगा रहे हैं।
अस्थाना के खिलाफ तो बाकायदा मामला भी दर्ज कराया गया है और अस्थाना ने वर्मा पर दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। न खाऊंगा, न खाने दूंगा की खान-पान सेवा में चल रहे खुले खेल फरुखाबादी का अगला दौर यकीनन बहुत रोचक होगा।
Samar Anarya : मोदी नियुक्त सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की आपत्ति के बावजूद मोदी नियुक्त सीबीआई स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया, माँस निर्यातक मोइन क़ुरैशी को बचाने के लिये 2 करोड़ घूस लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की।
अस्थाना ख़ुद वर्मा पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा के विजिलेंस कमीशन में शिकायत करते रहते हैं। इति सिद्धम कि मोदी बहुत ईमानदार तो हैये हैं, ग़ज़ब कुशल प्रशासक भी हैं।
Manish Srivastava : सीबीआई में दौड़ रही दो करोड़ी घूसखोरी कांड की बुलेट ट्रेन के पीछे असली खिलाड़ी है कौन? सीबीआई बॉस-डिप्टी बॉस दोनों को खरीदने वाले कुरैशी के सम्बंध यूपी के कई अफसरों से है. यूपी की कई अहम जांचों को मटियामेट करने का सेहरा आईपीएस जावीद अहमद के सर भी है.
Satyendra PS : मोदी गिरोह में आंतरिक जंग…! अभी तो ये अधिकारी एक दूसरे को कह रहे हैं कि पैसा ये खाया, पैसा वो खाया। कुछ महीने में सीबीआई हेड से लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी तक सब मिलकर बोलने लगेंगे कि हम तो केवल वसूली एजेंट थे। सारा पैसा बॉस लोग को जा रहा था।
वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह, देवप्रिय अवस्थी, समर अनार्या, मनीष श्रीवास्तव और सत्येंद्र पी सिंह की एफबी वॉल से.
इन्हें भी पढ़ें…
CBI में तैनात मोदी के खास अफसर के खिलाफ दो करोड़ रुपये घूस लेने की एफआईआर, मीडिया ने साधी चुप्पी
xxx
देश में वाकई भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है मितरों! देखें कुछ सीन
xxx
वर्मा को अस्थाना ने ठीक करने की कोशिश की, अस्थाना को वर्मा ने ठीक कर दिया… मोदी देखते रह गए!
xxx
सीबीआई रिश्वतकांड : छप्पन इंच के गुब्बारे में एक और छेद हो गया मितरों!



जैन लूणकरण छाजेड़
October 22, 2018 at 9:01 am
सैंया भरे कोतवाल फिर डर काहे का।