Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘आप’ में लवंडई जारी है… : टीवी पर सबा नक़वी का शर्मनाक बचाव और पुण्य प्रसून का विश्वसनीय कटाक्ष…

Abhishek Srivastava : कोई पत्रकार जब पार्टी बन जाता है तो उसके चेहरे पर डिफेंस की बेचारगी झलकने लगती है। वहीं कभी पार्टी रहा पत्रकार जब अपने पुराने पाले को दूर से देख रहा होता है तो उसके चेहरे पर सच की रेखाएं उभरने लगती हैं। पहले का उदाहरण आज टाइम्‍स नाउ पर प्राइम टाइम पैनल में बैठी सबा नक़वी रहीं तो दूसरे का उदाहरण दस तक में पुण्‍य प्रसून वाजपेयी रहे। सबा ने अरविंद केजरीवाल का जैसे बचाव किया, वह बहुत शर्मनाक था जबकि प्रसून ने कुमार विश्‍वास के स्‍वराज पर दिए बयान को तीन बार दिखाकर पार्टी पर जो कटाक्ष किया, वह ज्‍यादा विश्‍वसनीय लगा। वैसे, दस तक के बैकग्राउंड में जो लिखा था वही पूरी कहानी बताने के लिए काफी था- ”क्रिकेट खत्‍म, खेल शुरू”।

मेरा अपना नजरिया यह है कि योगेंद यादव और प्रशांत भूषण जो कर रहे हैं, ठीक कर रहे हैं। उनके किए में कुल भाव यह है कि ”कल के लौंडे अब हमें सिखाएंगे?” अरविंद टट्टी की ओट से जो शिकार खेल रहे हैं, उसमें प्रच्‍छन्‍न भाव है कि ”चच्‍चा, लौंडों से मत लगो…।” बनारसी लहजे में कहें तो आम आदमी पार्टी के भीतर कुल मिलाकर विशुद्ध लवंडई चल रही है। ऐसे में अव्‍वल तो हर बनारसी का राष्‍ट्रीय धर्म यह होना चाहिए कि इस लवंडई की जमकर वह लिहाड़ी ले। दूसरे, हर मार्क्‍सवादी का राष्‍ट्रीय कर्तव्‍य यह होना चाहिए कि इस अंतर्विरोध को वह और तीखा करे ताकि पार्टी का जनविरोधी चरित्र तथा यादव-भूषण की लिजलिजी लिबरल महत्‍वाकांक्षा- दोनों का एक साथ परदाफाश हो सके।

युवा पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.

भड़ास के एडिटर यशवंत का लिखा यह एफबी स्टेटस भी पढ़ सकते हैं…

केजरी और इसका गैंग इतने छोटे दिल दिमाग वाला होगा, मुझे उम्मीद नहीं थी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन