Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

राहुल गांधी के आंख मारने पर लिखी गई बोधिसत्व की कविता हुई वायरल- ”कुछ भी मारो, बस आँख मत मारो!”

मर्यादावादियों के लिए एक नया राष्ट्रगान….

‘कुछ भी मारो, बस आँख मत मारो!

गोरक्षक बन कर मारो
गोमांस के नाम पर मारो
काश्मीर में सरकार बन कर मारो
बेरोजगारी से मारो
बेरोजगार की मारो
मंदिर के नाम पर मारो
बस आँख मत मारो।

नोट बंद कर मारो
लाइन में लगा कर मारो
कर्ज से किसान मारो
बोल वचन से मारो
हंस कर और हंसा कर मारो
उल्टे सीधे फंसा कर मारो
बस आँख मत मारो।

घेर कर मारो
कपड़ा फाड़ कर मारो
घर जलाकर मारो
बच्चा चोर कह कर मारो
बाढ़ में डुबोकर मारो
दिन दहाड़े मारो
बस आँख मत मारो।

मुसलमान कह कर मारो
दलित कह कर मारो
हिंदू कह कर मारो
छिनाल डायन कह कर मारो
भड़वा कह कर मारो
आधी रात में मारो
बस आँख मत मारो

गद्दार कह कर मारो
स्वामी कह कर मारो
वामी कह कर मारो
जै श्रीराम कह कर मारो
बलात्कार करके मारो
तीन तलाक देकर मारो
बस आँख मत मारो।

चक्रव्यूह में मारो
चीर हरण कर मारो
अहिल्या को पत्थर बना कर मारो
अंगूठा काटकर मारो
नाम गोत्र पूछ कर मारो
सीवर में उतार कर
बस आँख मत मारो।

ऊना में मारो पूना में मारो
जैसे जहाँ मन वैसे मारो
ऊपर नीचे आगे पीछे से मारो
दाएँ बाएँ चौतरफा मारो
पाताल में धंसा कर मारो
अंग्रेजी हिंदी तमिल में मारो
बस आँख मत मारो।

गांधी को छाती पर मारो
कलबुर्गी को माथे पत मारो
गौरी लंकेश को आंतों में मारो
राम को अयोध्या में मारो
महामहिम को पुरी में मारो
अग्निवेश को सड़क पर मारो
बस आँख मत मारो।

संसद में जूता मारो
विधानसभा में लात मारो
बेटी को गर्भ में मारो
बहू को जलाकर मारो
बच्ची को मंदिर में मारो
सत्य को झुठलाकर मारो
सब कुछ मारो
बस आँख मत मारो।

गोली मारो बम मारो
पैलटगन मारो पत्थर मारो
पुल से दबाकर मारो
नंगों को दस लाख का वस्त्र दिखा कर मारो
पंद्रह लाख की झलक देकर मारो
आतंकवादी बताकर मारो
बस आँख मत मारो।

वंदेमातरम गाकर मारो
जनगण मन चिल्लाकर मारो
मर्यादा से मारो वादा से मारो
लक्ष्मण रेखा में घेरकर मारो
अग्नि परीक्षा लेकर मारो
रामराज्य है जल्दी मारो
बस आँख मत मारो।

देखें राहुल गांधी द्वारा आंख मारने का वायरल हुआ वीडियो….

https://youtu.be/4cUPu_2CBhY

रचनाकार बोधिसत्व मूलत: इलााबाद के रहने वाले हैं और काफी समय से मुंबई में हैं. वे पत्रकारिता, साहित्य, फिल्म, टीवी समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन