Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष ने की एसपी से शिकायत- ”दैनिक भास्कर का पत्रकार डाल रहा दबाव”

बिलासपुर : रायपुर, राजनांदगांव के बाद अब बिलासपुर शहर से दैनिक भास्कर के पत्रकार की करतूत सामने आ रही है। इस बार कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष ने एसपी को लिखित शिकायत दी है कि एक पत्रकार आशीष दुबे जो खुद को दैनिक भास्कर में कार्यरत बताता है, उसके द्वारा किसी केस में फैसला अपने परिचित के हक में करवाने दबाव डाला जा रहा है। वायरल हुई इस शिकायत का असर इतना जोरदार हुआ कि खुद प्रेस क्लब के एक बंदे को मामला दबाने तुगलकी फरमान जारी करना पड़ा कि इस खबर को जो भी चैनल या अखबार लगायेगा तो उस पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जायेगी। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक प्रेस क्लब अध्यक्ष ने ऐसे किसी फरमान से पल्ला झाड़ लिया है।
खबर की भाषा बता रही है इरादे..

1 नवम्बर को डीबी स्टार में फोरम से सम्बंधित खबर छपी है। वायरल हुये शिकायत पत्र में इस खबर का भी जिक्र है कि ऐसी निराधार खबरें दबाव डालने बनाई जा रही हैं। बहरहाल खबर कुछ केसेज का हवाला देकर बनाई गई है। जिसमें पहला केस ही उन महोदय का है जिनके पक्ष में तथाकथित पत्रकार फैसला करवाना चाहते हैं। यही नहीं अगर हम ध्यान दें तो सीधी बात का जो वर्जन फोरम के अध्यक्ष का लिया गया है। वह भी केवल उसी केस से जुड़ा है। खबर की भाषा, केसेज और लिए गए वर्जन को अगर एक सूत्र पिरोएं तो समझ आयेगा की यह खबरें किसी विशेष इरादे से ही लगाई जा रहीं है।

आशीष चौकसे
एसोसिएट एडिटर
भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन