Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के दो पत्रकारों पर हमला

आगरा से सूचना है कि यहां दैनिक जागरण में कार्यरत दो पत्रकारों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. दो पत्रकारों की पिटाई की घटना बीते रविवार की है.

दैनिक जागरण आगरा में कार्यरत एक सीनियर चीफ सब एडिटर और एक सब एडिटर बीते रविवार को सिकंदरा क्षेत्र मे एक दुकान पर गए.

यहां इन लोगों का किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया. बताया जाता है कि इसके बाद इन दोनों पत्रकारों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की और उसे पुलिस की धमकी दी।

इसके बाद दोनों लोग अपने घर वापस लौट आए।

घायल व्यक्ति ने यह सूचना अपने परिजनों को दी। उन्होंने दोनों पत्रकारों की इनके मोहल्ले में आकर तलाश शुरू की। बाद में एक पत्रकार को पकड़ कर उन लोगों ने जमकर पिटाई की। दूसरा पत्रकार वहां से फरार हो गया।

इस घटना के बाद से दोनों ही लोग छुट्टी पर चल रहे हैं। बताया जाता है कि ये लोग कोशिश कर रहे हैं कि घटना की जानकारी ऑफिस में किसी को न हो। इनमें से एक पत्रकार पर आरोप है कि वह दारू पीकर ऑफिस जाते हैं जिससे न्यूज़ रूम में दारू की बदबू फैलती है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन