Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

यूट्यूबर ध्रुव राठी vs ओम बिरला की बिटिया वाला मुकदमा फर्जी है!

र्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी को खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि राठी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी अंजलि के यूपीएससी क्लियर करने के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी. राठी की इसी पोस्ट को लेकर उनपर मुकदमा दर्ज किया गया है. लेकिन रुकिए, ये मुकदमा फर्जी है.

राठी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है. दरअसल, ये मुकदमा ध्रुव राठी पर नहीं बल्कि एक्स पर चल रहे ‘ध्रुव राठी पैरोडी’ नाम के एकाउंट पर किया गया है. इस पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मानहानि, देश की अतर्राष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब करना, शांति भंग और आईटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या थी राठी पैरोडी अकाउंट की पोस्ट और शिकायत?
ध्रुव राठी पैरोडी की तरफ से एक्स पर लिखा गया था कि, “भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां आप परीक्षा में बैठे बिना यूपीएससी पास कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी के रूप में जन्म लेना होगा. ओम बिरला की बड़ी बेटी अंजलि बिरला ने बिना कोई परीक्षा दिए यूपीएससी पास कर ली, वह पेशे से मॉडल हैं, मोदी सरकार हमारी शिक्षा प्रणाली का मजाक उड़ा रही है.”

राठी पैरोडी अकाउंट के खिलाफ अंजलि के चचेरे भाई नमन माहेश्वरी ने एफआईआर दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने कहा कि 2019 में अंजलि ने पहले अटेंप्ट में यूपीएससी क्लियर किया था. इसके बावजूद ध्रुव राठी ने न सिर्फ देश में अंजलि की अतर्राष्ट्रीय बदनामी की बल्कि बिना अनुमति के अंजलि का फोटो भी इस्तेमाल किया.

ध्रुव राठी कौन है?
मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले ध्रुव राठी ने दिल्ली विश्विद्यालय से पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद वह इंजीनियरिंग करने दिल्ली चले गए. वह यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर भी हैं. अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. किसान आंदोलन के दौरान और लोकसभा चुनाव से पहले उनके वीडियो काफी ज्यादा देखे गए. इसमें मोदी गवर्नमेंट पर निशाना साधा गया था.

समूची मीडिया ने छापी फर्जी खबर
इस खबर को देश के हर एक अखबार, न्यूज चैनल उनके न्यूज पोर्टलों ने फ्रंट पेज खबर बनाया है, बशर्ते राठी ने खुद एक ट्वीट कर इस मुकदमें के फर्जी होने के संबंध में जानकारी शेयर की है.

ये भी पढ़ें…

रवीश कुमार और ध्रुव राठी : मीडिया में मर्दानगी को ज़िंदा रखने वाले दो सितारे!

राठी का वीडियो भड़ास पर वायरल होने से पहले ही छप गया था! पढ़ा नहीं क्या..?  

मुसलमान और सेकुलर आजकल ध्रुव राठी में अपना खलीफा ढूंढ रहे हैं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन