Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दीवाली के बाद आंदोलन तेज करेंगे जागरण कर्मचारी

नई दिल्ली। मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने पूरी एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। नोएडा के सेक्टर 62 स्थित पार्क में हुई बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि मजीठिया वेज बोर्ड के लिए चल रहे आंदोलन को और धार दी जायेगी। बैठक में लुधियाना, हिसार, जालंधर और धर्मशाला से आये कर्मचारियों ने भी कहा कि वे जागरण प्रबंधन के अत्याचार ले आगे कतई सिर नहीं झुकाएँगे।

बैठक में कर्मचारी नेता श्री रूपचंद ने कहा कि प्रबंधन मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों का लाभ नहीं देना चाहता लेकिन हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने अन्याय और जुल्म से लड़ने के लिए कर्मचारियों को बधाई दी और एकजुट रहने और धैर्य और साहस के साथ लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाया।

वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन सारी चाल, हथकंडे अपनाकर देख चुका है लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष में वह एक भी कर्मचारी को नहीं तोड़ पाया। उन्होंने कहा कि हम दीवाली के बाद आंदोलन को और धार देंगे। दिल्ली और नोएडा में व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जायेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन की साजिशों का मुहतोड़ जवाब देने की भी बात कही।

इधर, दैनिक जागरण प्रबंधन से जुड़े विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि आंदोलन की आड़ में कुछ लोगों ने लाखों के वारे न्यारे कर दिए हैं। ऐसे लोगों की कोशिश है कि इस आंदोलन को अधिक से अधिक खींचा जाये जिससे वे मालामाल होते रहें। ऐसे लोग अखबार के मालिकान को कर्मचारियों के बारे में पिछले डेढ़ वर्ष से गुमराह करते रहे हैं। इस कारण ही मुनाफा देने वाली नोएडा यूनिट आज रसातल में चली गयी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन