Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एक कोतवाल से परेशान पत्रकारों ने शुरू की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

जनपद बलिया के रसड़ा कोतवाली के कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र द्वारा पत्रकारों के साथ 12 जुलाई 2018 को रसड़ा रेलवे स्टेशन पर किये गये दुर्व्यवहार के खिलाफ लिखित शिकायत बलिया एसपी को देने के वावजूद भी कोई कार्यवाई न होने पर आज से पत्रकारों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह बैठे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि जब तक रसड़ा कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया जाता है, तब तक मेरी भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर के द्वारा मुख्यमंत्री जी को पत्रक देकर कार्यवाई की मांग 16 अगस्त को की गई थी। यही नहीं, आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई तो पुलिस विभाग ने कोतवाल रसड़ा को ही अपने खिलाफ जांचकर आख्या देने का आदेश दिया है। ऐसे में जब शासन, प्रशासन ने न्याय नहीं मिल पाया तो आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर गांधीवादी तरीके से प्रतिरोध जाहिर किया गया है।

ज्ञात हो कि रसड़ा कोतवाल द्वारा पत्रकारों के साथ की गई दबंगई के खिलाफ बलिया संयुक्त पत्रकार एसोसिएसन संघ के दर्जनों पत्रकारों ने बलिया शहीद पार्क के प्रांगड़ में गांधी जी की प्रतिमा के पास भूख हड़ताल शुरू किया था। रसड़ा कोतवाल के दुर्व्यवहार के खिलाफ़ पत्रकारों ने बलिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर 13 अगस्त तक कार्यवाही करने को कहा था। उनके द्वारा कार्यवाही न होने पर 15 अगस्त को पत्रकार भूख हड़ताल पर बैठे और कहा अगर रसड़ा कोतवाल का स्थानान्तरण नहीं हुआ तो यह भूख हड़ताल आगे भी जारी रहेगा। लेकिन जिला प्रशासन ने 15 अगस्त तक भी पत्रकारों की सुध तक नहीं ली और न ही कोई कार्रवाई की। इसके बाद आज फिर से पत्रकार अपनी मांग को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर डीएम कार्यालय के सामने बैठे हैं। पर बलिया प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा।

देखें संबंधित वीडियो…

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट. संपर्क : 9838651849

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन