Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भ्रष्ट प्रधान के सपोर्ट में जागरण ने छापी उल्टी खबर, पीड़ित ने दी चेतावनी

गोंडा (उ.प्र.) : सेमराजमालखानी तरबगंज निवासी कौशल पाण्डेय ने मीडिया को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि उनकी पत्नी प्रतिभा पाण्डेय सेमरा जमालखानी की ग्राम रोजगार सेवक हैं। उनके गांव के प्रधान लादूराम हैं, जिन्होंने बड़े पैमाने पर घोटाले किये हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सीडीओ औा डीपीआरओ से कर रखी है। इसकी जांच लम्बित है, जिससे बचने के लिए प्रधान लादूराम ने दैनिक जागरण में स्वयं को जिले का बड़ा पत्रकार बताने वाले वरुण यादव से सांठगांठ कर प्रतिभा पाण्डेय के विरुद्ध खबर छपवाई है।

कौशल पाण्डेय का कहना है कि जागरण संवाददाता ने उनका पक्ष भी नहीं जानना चाहा। उनका कहना है कि वरुण यादव ग्राम रेतादल सिंह के कोटेदार भी हैं। यह विकास भवन की खबर छापते हैं और अधिकारियों से प्रधानों की सेटिंग करा कर कमीशन वसूलते हैं। क्षेत्र के कई गांवों में शौचालय के लिए प्रधानों से इन्होंने सेटिंग कराई है। अधिकारियों का फोटो छापकर यह लोगों पर रोब गालिब करते हैं। मैंने 18 मई को मामले की शिकायत प्रभारी गोंडा से की तो उन्होंने मुझसे साक्ष्य मांगा, जिसे मैंने उनके वाहट्स अप पर भेज दिया है।

कौशल पाण्डेय ने दैनिक जागरण प्रबंधन को अवगत कराया है कि वह सम्मानित व्यक्ति हैं, भ्रामक खबरें प्रकाशित करने से जागरण की थू थू हो रही है। रिपोर्टर वरुण यादव पहले से कोटेदार है। कोटेदारों से ईमानदार पत्रकारिता की उम्मीद बेमानी है। मेरे खिलाफ खबर छपने से मेरी मानहानि हुई है। अगर जागरण प्रबंधन ने वरुण यादव के विरुद्ध कार्रवाई नही की तो वह मजबूरन न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन