Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान ने दैनिक जागरण और अमर उजाला को फिर ललकारा, दिखाया दम का दावा ‘मैं नंबर वन’

लखनऊ : उत्तर प्रदेश से प्रकाशित हो रहे तीन शीर्ष अखबारों हिंदुस्तान, जागरण और अमर उजाला के बीच मीडिया मार्केट कब्जियाने की जंग और तेज हो चली है। रीडर सर्वे रिपोर्टों को आधार बनाकर तीनो अखबार अपनी-अपनी तरह से यूपी के पाठकों और मीडिया मार्केट को बहलाने-फुसलाने में लगे हुए हैं। दैनिक हिंदुस्तान ने ऑडिट ब्यूरो आफ सर्कुलेशन (एबीसी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रसार की गलाकाटू प्रचार-प्रतिस्पर्धा को और हवा दे दी है। अंदेशा है, इसके बाद जागरण और अमर उजाला भी आने वाले दिनो में हिंदुस्तान पर अटैक कर सकते हैं!

दैनिक हिंदुस्तान ने आज अपने उत्तर प्रदेश के संस्करणों में एक बार फिर दैनिक जागरण और अमर उजाला को ललकारते हुए कहा है कि ‘प्रसार संख्या में उनके दावे गलत साबित हो गए हैं। द ऑडिट ब्यूरो आफ सर्कुलेशन ने हाल ही में जनवरी से दिसंबर 2014 की अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि हिंदुस्तान लखनऊ जिला और शहर, दोनों में नंबर एक पर है।

हाल ही में दैनिक जागरण और अमर उजाला ने एबीसी के आकड़ों का हवाला देकर जो नंबर वन होने का दावा किया, हकीकत उससे बिल्कुल उलट है।’ अपने प्रथम पृष्ठ पर सविस्तार शीर्ष पर इस खबर को आज प्रस्तुत करते हुए हिंदुस्तान ने बताया है कि इस समय हिंदुस्तान की प्रसार संख्या 1,38,452, दैनिक जागरण की 1,33,667 और अमर उजाला की 1,30,643 है। हिंदुस्तान इस समय जागरण से 4,040 और अमर उजाला से 3,993 आगे है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन