Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एक फेसबुक पोस्ट पर IIMC में घमासान, दलित छात्रों ने की कंप्लेन, कमेटी गठित

आईआईएमसी छात्रों के बीच एक फेसबुक पोस्ट से घमासान मच गया है. दलित छात्रों ने पूरे मामले की एससी-एसटी एक्ट में शिकायत की है. इस पूरे मामले की जड़ में एक टीचर का हाथ होने की बात कही जा रही है. एक टीचर द्वारा छात्र को धमकी दिए जाने का घटनाक्रम भी हो गया है. दरअसल IIMC में पढ़ने वाले एक छात्र ने कुछ दिनों पहले रोहित वेमुला की आत्महत्या पर सोशल मीडिया में सवाल उठाने वालों की नीयत पर एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी. इस पोस्ट पर कुछ छात्रों ने आपत्ति जाहिर की और इसे लेकर कॉलेज के साथ ही एससी-एसटी कमीशन, आदिवासी मामलों के मंत्रालय, और सामाजिक न्याय मंत्रालय तक शिकायत कर दी.

दलित छात्रों कहना है कि उस पोस्ट से उनकी भावनाएं आहत हुईं और वो संबंधित छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं. उनकी शिकायत के बाद कॉलेज ने इस मामले की सुनवाई के लिए एक कमेटी का गठन किया, जिसमें आरोपी छात्र के विभागाध्यक्ष को ही नहीं शामिल किया गया. अब आरोपी छात्र का कहना है कि उसे कुछ बोलने नहीं दिया जा रहा और उसे ऐसे माहौल में बहुत डर लग रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को IIMC के ही एक छात्र ने अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग के टीचर अमित सेनगुप्ता को दूसरे पक्ष के लोगों को भड़काते हुए सुना. उसने इस बात की लिखित शिकायत ओएसडी अनुराग मिश्रा और अन्य विभागाध्यक्षों से की. इस शिकायत के बाद कथित आरोपी टीचर अमित सेनगुप्ता ने छात्र को कैंपस में ही घेर लिया और शिकायत वापस लेने की बात कहने लगे.

छात्र के मुताबिक टीचर ने कहा कि अगर वो शिकायत वापस नहीं लेता है, तो वो उस पर मानहानि का मुकदमा कर देंगे. इस मुद्दे पर उनकी और कुछ छात्रों की तीखी बहस भी हुई. अब सुनने में आ रहा है कि टीचर ने छात्र को देख लेने की धमकी दी है. प्लेसमेंट का वक्त करीब होने के चलते छात्र घबराया हुआ है और उसने इस बात की फिर से शिकायत करने की बात कही है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला यह संस्थान में बीते कुछ समय से चर्चा में है. पहले तो संस्था के डीजी पर सवाल उठे थे और फिर उनकी विदाई के बाद अभी तक नया डीजी ना आने के चलते पिछली बैच के छात्रों का दीक्षांत समारोह भी काफी देरी से हो रहा है.

इसे भी पढ़ें…

IIMC में कुछ गड़बड़ हो रहा है

xxx

IIMC Alumni Association Condemns attack on Journalist and IIMCian Kishan Barai

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन