Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जगेंद्र हत्याकांड पर पीएम, सीएम से बात करेंगे राज्यपाल, अखिलेश अपनो की करतूत से विचलित

यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने पत्रकार जगेंद्र सिंह के परिजनों को भरोसा दिया है कि वह घटना की विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच में गत दिवस संकेतों में कहा कि हमारी सरकार के कुछ लोग गलत काम कर रहे हैं। उधर, जगेंद्र सिंह का परिवार पिछले कई दिनो से धरने पर बैठा है लेकिन आरोपी मंत्री के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट तलब कर ली है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 24 जून को होगी।

जिंदा जलाकर मारे गए पत्रकार जगेंद्र सिंह के बेटे राहुल से फोन पर बातचीत करते हुए उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने कहा है कि उनकी मौत की जांच में विश्वसनीयता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए परिवार की सुरक्षा के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे।

उधर, बहराइच में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन अपने ही कुछ लोग उल्टा-सीधा काम कर के सराकार की छवि को बट्टा लगा रहे हैं। उनका इशारा आरोपी मंत्री राममूर्ति वर्मा की तरफ माना जाता है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पत्रकार जगेंद्र के कथित हत्या के आरोपी मंत्री राममूर्ति वर्मा की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिवपाल सिंह यादव कह चुके हैं कि जांच पूरी होने से पहले राममूर्ति को बर्खास्त नहीं किया जाएगा। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव भी कह चुके हैं कि रिपोर्ट दर्ज हो जाने से कोई अपराधी नहीं हो जाता है। 

उधऱ शाहजहांपुर में पत्रकार जगेंद्र सिंह का परिवार इंसाफ की उम्मीद में पिछले कई दिनो से धरने पर बैठा है। उनकी पत्नी, पिता और बच्चे धरने पर हैं। उनकी पत्नी धरनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी हैं लेकिन केस दर्ज होने के एक हफ्ते बाद भी आरोपी मंत्री को न तो बर्खास्त किया गया है न आरोपी थाना प्रभारी गिरफ्तार हुआ है। परिवार मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। जगेंद्र सिंह हत्याकांड पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से एक हफ्ते में जवाब तलब किया है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल करे। अगली सुनवाई 24 जून को होनी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन