Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सहारा मुंबई के आंदोलनकारी सुब्रत राय के पत्र के झांसे में फंसे, आंदोलन स्थगित

सहारा मुंबई के ढेरों कर्मी इसी सात मार्च को सहारा के मुंबई स्थित बड़े होटल सहारा स्टार के सामने अधनंगे होकर प्रदर्शन करने वाले थे. ये सेलरी के लिए सड़क पर आने की तैयारी कर चुके थे. इसके लिए सहारा इंडिया कामगार संघठन नामक यूनियन के बैनर तले सभी कर्मचारी एकजुट थे. काफी प्रचार प्रसार भी कर दिया गया. लेकिन अंत में सारे कर्मी फिर सहाराश्री सुब्रत राय के झांसे में आ गए.

प्यारे मित्रों, बंधु एवं सम्मानित सदस्यों,

आप सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिनांक ०७/०३/२०१६ को सुबह १०:३० बजे सहारा स्टार पर होने वाले आंदोलन कॊ माननीय सहाराश्री जी के मिले संदेश का सम्मान करते हुए  हम कर्तव्ययोगी कार्यकर्ता गण कुछ समय के लिये स्थगित कर रहे हैं. नयी रणनीति की सूचना आप लोगों को दी जायेगी. कृपया आप लोग धैर्य बनाये रखें.

“धन्यवाद”

सहारा इंडिया कामगार संघटना

अध्यक्ष (विशाल मोरे )
सचिव (वेद प्रकाश मिश्रा )

सहारा मुंबई से जुड़े एक कर्मी द्वारा भेजे गए पत्र और दस्तावेजों पर आधारित.


आंदोलन के संबंध में भड़ास पर छपवाई गई खबर को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए शीर्षक पर क्लिक करें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2 3

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन