Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

शेर की तस्वीर ले रहे प्रेस फोटोग्राफर योगेश भोजानी पर शेर ने किया हमला

गुजरात में राजकोट जिले के गोंडल तालुका के बिलड़ी गांव में कल एक शेर ने उसकी तस्वीर उतार रहे एक स्थानीय प्रेस फोटोग्राफर तथा उनके पत्रकार मित्र पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय प्रेस फोटोग्राफर योगेश भोजानी (40) तथा उनके पत्रकार मित्र चंद्रेश पंडया एक शेर द्वारा एक स्थानीय किसान के बैल को शिकार बनाए जाने की सूचना पर वहां पहुंचे थे।

भोजानी ने जब बैल को खा रहे शेर की तस्वीर उतारने की कोशिश की तो इसके फ्लैश की चमक से बौखलाए शेर ने उन पर तथा चंद्रेश पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर शोर मचाया तो शेर वहां से भाग गया। भोजानी को कंधे तथा पेट पर चोट के बाद गोंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चंद्रेश को हाथ में मामूली खरोंच आईं हैं। ज्ञातव्य है कि घटना स्थल से लगभग 40-50 किमी दूर पड़ोसी जिले जूनागढ़ के गिर वन के विसावदर क्षेत्र से अक्सर शेर और तेंदुए इस इलाके मे आ जाते हैं तथा कई बार पालतू पशुओं को भी शिकार बना लेते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन