Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण नोएडा मीडियाकर्मी आंदोलन : जिला प्रशासन मध्यस्थता को आगे आया

नोएडा। दैनिक जागरण अख़बार में तीन महीने से चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने के लिए जागरण संस्थान द्वारा उठाये जा रहे श्रम विरोधी कदमों को गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने उप श्रमायुक्त के यहाँ चल रही वार्ता को अब अपनी निगरानी में ले लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट श्री बच्चू सिंह अब खुद प्रबंधन और जागरण कर्मचारियों के बीच होने वाली वार्ता को संभालेंगे। एडीएम श्री के पी सिंह और पुलिस के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जागरण प्रबंधन नियमों को ताक पे रखकर जाँच नहीं करेंगे। कर्मचारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा। इस मसले पर जिला प्रशासन के कहने पर उपश्रमायुक्त ने जागरण प्रबंधन से भी फ़ोन पर बात की। वार्ता में हिसार, लुधियाना, जालंधर और धर्मशाला के कर्मचारियों के भी कर्मचारियों की भी बात हुई।

दरअसल, रविवार को जागरण के करीब 200 निलंबित व बर्खास्त कर्मचारी डीएम आवास पे धरना देने पहुंचे थे। छुट्टी का दिन होने के बावजूद सुबह से ही पूरे प्रशासन में इस बात से हड़कंप मचा हुआ था। ऐहतियातन वज्र वाहन समेत वह सभी मुक्कमल इंतजामात डीएम आवास के बाहर किये गए थे जो आमतौर पर किसी धरने या प्रदर्शन से निपटने के लिए किये जाते हैं।

डीएम श्री एन पी सिंह ने सुबह से ही इस मामले में मोर्चा संभाल लिया था। ए डी एम के पी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह के साथ ही उपश्रमायुक्त बी के रॉय के अलावा स्थानीय पुलिस स्टेशन सेक्टर 20 इंचार्ज अमरनाथ यादव भी जागरण कर्मचारियों के साथ उनकी बात सुनने को मौजूद थे। इस अवसर पर जागरण कर्मचारियों ने अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। जिस पर जिला प्रशासन ने आगामी 6 जनवरी को होने वाली वार्ता में इसके समाधान का भरोसा दिया। अब 6 जनवरी को देखते हैं कि समस्या का क्या समाधान निकलता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन