Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी के बिना तैयारी भाषण के बाद निवेशकों की 5 लाख करोड़ की संपत्ति साफ!

प्रधानमंत्री Narendra Modi के एक भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि उनके “आर्थिक त्याग” वाले बयान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई और निवेशकों की करीब 5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई।

वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है — “Wiping out roughly Rs 5 lakh crore in investor wealth”, यानी निवेशकों की लगभग 5 लाख करोड़ रुपये की पूंजी बाजार से गायब हो गई। पोस्ट में इसे “unscripted speech” यानी बिना तैयारी के दिए गए भाषण की कीमत बताया गया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री ने लोगों से ईंधन की खपत कम करने, सोना खरीदने को टालने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की थी। इसके बाद बाजार में घबराहट बढ़ी और सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, ऐसा दावा सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या देश की अर्थव्यवस्था और बाजार इतने संवेदनशील हो चुके हैं कि शीर्ष नेतृत्व के एक बयान से ही निवेशकों का भरोसा डगमगा जाए? सोशल मीडिया पर लोग इसे “भाषण की आर्थिक कीमत” बताकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

संबंधित खबर…

मोदीजी जनता से त्याग की अपील कर रहे हैं; भोपाल में 50 अफसरों के “लैंड गेम” पर चुप्पी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन