Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

हिंदी पत्रकारिता के विनम्र और विद्वान संपादकों में से एक हैं मुकेश कुमार, देखें वीडियो

Yashwant Singh : आजकल पत्रकार होने का मतलब हो गया है चीखना, चिल्लाना, पढ़ने-लिखने से दूर-दूर तक वास्ता न रखना, अफसरों-नेताओं को देखते ही उनके चरणों में गिर जाना या मक्खन लगाने लगना…. पर असल पत्रकार ये नहीं होते… पत्रकार होने का मतलब है ज्ञानवान होना, विनम्र होना और कुशल टीम लीडर होना.

मुकेश कुमार कई अखबारों और चैनलों में संपादक रहे. 17 मार्च 2012 को जब वे न्यूज एक्सप्रेस न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ और सीईओ हुआ करते थे, तब उनसे मैंने विस्तार से बातचीत की थी. उस बातचीत के एक हिस्से को आप देखें-सुनें.

मुकेश कुमार ने उन दिनों न्यूज एक्सप्रेस चैनल को न सिर्फ लांच किया और जमाया बल्कि अच्छी-खासी टीआरपी भी दिलाई. अच्छे कंटेंट के कारण इस चैनल की चर्चा पूरे देश में होने लगी थी.

Mukesh Kumar जी उन कुछ संपादकों में से हैं जिनका मैं दिल से सम्मान करता हूं. छह साल पुराने इंटरव्यू की एक वीडियो क्लिप आज दिखी तो थोड़ा-सा संपादित कर अपलोड कर दिया. आप भी देखें-सुनें… अच्छा लगेगा.

भड़ास एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. MURLI MANOHAR SRIVASTAVA

    February 21, 2019 at 10:32 am

    मुकेश सर के सानिध्य में मुझे प्रकाश झा जी के मौर्य टीवी पटना में काम करने का मौता मिला, ये बहुत ही सुलझे हुए और मिस्टर परफेक्निस्ट हैं. इनके काम करने और अपने सहयोगियों से काम करवाने का जो अंदाज है वो लाजवाब है। रही बात लोग जो भी कहें लंबे समय तक कहीं नहीं रुकते तो ये लोग अपने-अपने तरीेके से सोचते हैं उनकी सोच पर पाबंदी तो नहीं लगायी जा सकती है। इनके सानिध्य में काम करने को बार-बार जी चाहता है। एक पत्रकार के साथ बहुत अच्छे लेखक भी हैं, जो हमेशा प्रशंसा करने के साथ प्रोत्साहित करते रहते हैं। पुनः एक नई पहल की प्रतिक्षा में…………..

    – मुरली मनोहर श्रीवास्तव, लेखक सह पत्रकार, पटना

  2. हरीश दुबे

    July 6, 2019 at 1:18 am

    अब ऐसे पत्रकार कम होते जा रहे हैं। मुकेश जी को शुभकामनाएं।
    -हरीश दुबे, न्यूज एडीटर, नवभारत ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन