Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फिल्मी पर्दे पर उतरेंगे ‘नेता जी – मुलायम सिंह यादव’, कास्टिंग 15 दिन में

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की जिंदगी अब रुपहले पर्दे पर उतरने वाली है. फिल्म में मुलायम के बचपन, उनके जीवन की जद्दोजहद तथा राजनीति संघर्ष को दिखाया जाएगा और वर्ष 1989 में सपा मुखिया द्वारा पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दृश्य के साथ फिल्म समाप्त हो जायेगी. ख़ास बात यह है कि अपने जीवन पर फिल्म बनाने की इजाजत मुलायम सिंह भी दे चुके हैं, जिसका मुहूर्त उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहा है. इसमें मुलायम सिंह के बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शरीक होंगे. फिल्म का नाम है, ‘नेता जी – मुलायम सिंह यादव’। निर्देशन डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर विवेक दीक्षित करेंगे और फ़िल्म का निर्माण संदीप शुक्ला और सर्वजीत सिंह करेंगे.

खबर है कि फिल्‍म में मुलायम सिंह का किरदार अभिनेता राहुल बोस निभाते नजर आ सकते हैं. वहीं फिल्‍म में राम मनोहर लोहिया का किरदार नसीरूद्दीन सिद्दिकी निभा सकते हैं. फिल्म की कहानी लिखने वाले दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अशोक यादव ने बताया कि नेताजी के नाम से मशहूर वरिष्ठ समाजवादी नेता पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्ष को दर्शाने वाली बायोपिक ‘नेताजी-मुलायम सिंह यादव’ का निर्देशन विवेक दीक्षित करेंगे. अगले 15 दिनों में फिल्म की कास्टिंग का ऐलान कर दिया जाएगा और कास्टिंग पूरी होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

विवेक के अलावा संदीप शुक्ला और सर्वजीत सिंह भी इस फिल्म के निर्माता हैं. दूरसंवेदी एप्लीकेशन केंद्र के अध्यक्ष यादव ने बताया कि फिल्म के लिये सपा मुखिया से इजाजत ली गयी है और इसकी शूटिंग के लिये लखनउ के कुछ गांवों में से किसी एक को चुना जायेगा. उन्होंने बताया कि चूंकि सपा मुखिया का पैतृक गांव सैंफई अब पूरी तरह बदल गया है, लिहाजा मुलायम के बाल्यकाल के परिवेश जैसे दिखने वाले गांव में ही फिल्म की शूटिंग की जाएगी. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन