Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दीपक चौरसिया, भूपेंद्र चौबे सहित कई पत्रकारों ने पैसे खाकर झूठी खबर चला दी थी!

मुलायम को क्लीन चिट मामले में सीबीआई को फटकार

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी का दावा है कि मुलायम सिंह यादव के आय से अधिक संपत्ति के मामले में झूठी खबरें पैसे खाकर चलाई गई थीं. एक ट्वीट के जरिए विश्वनाथ ने पत्रकारों दीपक चौरसिया, भूपेंद्र चौबे आदि पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने फर्जी क्लोजर रिपोर्ट की खबर पैसे खाकर चलाई थी. इसी मामले में दिल्ली की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को सीबीआई को फटकार लगाई कि यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह को आय से अधिक मामले में क्लीन चिट देने की कथित झूठी खबरें छापने से सबंधित दस्तावेज दूसरी अदालत में कैसे चले गए. यह मामला इस मुद्दे पर की गई जांच को बंद करने से संबंधित है.

राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंबिका सिंह ने अहलमद और सीबीआई से कहा कि वह सभी दस्तावेज दूसरी अदालत से लाकर कोर्ट में पेश करें.

कोर्ट इस मामले में अब 24 मार्च को सुनवाई करेगा.

सुनवाई के दौरान क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ इस्तगासा दायर करने वाले वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी की ओर से अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह ने बहस की.

उन्होंने कहा कि सीबीआई को पिछली बार कोर्ट ने फटकार लगाई थी और पूछा था कि वह इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट कैसे दाखिल कर सकती है जबकि वह खुद कह रही है कि इस मामले में झूठी खबर छापने पर टीवी चैनल और अखबार पर प्रथम दृष्टया अपराध बनता है. कोर्ट ने तब सीबीआई से कहा था कि अगली तारीख पर वह वरिष्ठ अधिकारियों से पूछकर बताए कि इस मामले में क्या हो सकता है.

सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया कि वह इस मामले में संज्ञान ले क्योंकि सीबीआई लगातार कोर्ट को गुमराह कर रही है. यहां तक कि पिछली सुनवाई पर उन्हें इस्तगासा अर्जी सर्व कर दी गई थी लेकिन अब सीबीआई के वकील कह रहे हैं कि उन्हें अर्जी नहीं मिली.

इस पर कोर्ट ने कहा कि यह अर्जी उन्हें अभी कोर्ट में ही दी जाए. चतुर्वेदी ने अर्जी कोर्ट में ही सीबीआई के वकील को फिर से दी.

मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च के लिए स्थगित कर दिया.

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इन्हें भी पढ़ें-

जानिए, दीपक चौरसिया समेत कई पत्रकारों के खिलाफ सीबीआई ने क्यों दर्ज की एफआईआर

CBI ने ‘अपनी’ ही रिपोर्ट को फर्जी पाया पर 11 साल से न पता लगा पा रही कि फर्जीवाड़ा किया किसने!

‘दृष्टांत’ मैग्जीन में प्रकाशित हुई मुलायम खानदान की अकूत संपत्ति पर कवर स्टोरी

जानिए, मोदी का मूड बिगड़ा तो किस तरह चौटाला के बगल वाली बैरक में पहुंच जाएंगे मुलायम!

यादव सिंह की कंपनी में राजा भैय्या और उनकी पत्नी ने लगाए 150 करोड़ रुपये!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन