Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मित्रों, मैं पिछले 4-5 दिनों से डा. सुभाष चन्द्रा जी से परेशान हूं

Vijay Yadav :  मित्रों, मैं पिछले 4-5 दिनों से डा. सुभाष चन्द्रा जी से परेशान हूं। सुभाष जी एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन हैं। दरअसल हमने अपने घर पर जो टीवी छतरी (डिश टीवी) लगाया है, वह इन्हीं की कंपनी का है, जिसका एकाउंट नंबर 01518442110 है। करीब दो साल से मैं डा. साहब की सुविधा हर महीने 220 रुपये चुका कर ले रहा हूं। हाल ही में उन्होंने 220 को 230 रुपये कर दिया। हमने मान लिया डा. चन्द्रा जी हाल ही में हरियाणा में नवीन जिंदल के खिलाफ लड़कर लौटे हैं, खर्चा बढ़ गया होगा। हमने उन्हें 10 रुपये अतिरिक्त बढाकर देना स्वीकार कर लिया।

भाई हद तो तब हो गई, जब उन्होंने पैसे बढ़ाने के बाद भी कुछ चैनल बंद कर दिए, जिसमें सब टीवी भी शामिल था। जब उनके कर्मचारी से फोन पर बात हुई तो, उसने कहा कि, आपको पांच रुपये और देने होंगे। फिलहाल डा. सुभाष चन्द्रा जी को प्रतिमाह 10+5 रुपये अतिरिक्त देकर हमने समझौता कर लिया है। सुभाष चंद्रा जी पहले इतने जिद्दी नहीं थे कि पांच रुपये के लिए चैनल बंद कर दें। जबसे अपने चैनलों पर (डा. सुभाष चंद्रा शो) धंधे का फंडा युवाओं को सिखाने लगे हैं, तभी से ऐसा हो रहा है। पता नहीं यह उनके नए व्यापार का फंडा है या माननीय प्रधानसेवक जी की संगत का असर। पिछले महीने उनका एक टेक्नीशियन एंटीना रिपेयर करने के बाद 465 रुपये लेकर गया, जिसकी रसीद तक नहीं दी। इस 465 में 12 प्रतिशत का सरकारी सेवा शुल्क भी शामिल था। पता नहीं सेवा शुल्क उन्होंने सरकारी खजाने में जमा किया की नहीं या उसे भी हरियाणा चुनाव में लगा दिया।

मुंबई के पत्रकार विजय यादव के फेसबुक वॉल से.

इसे भी पढ़ सकते हैं….

जी न्यूज पर एक बेशर्म विज्ञापन से भारतीय मीडिया का घोर अपमान

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Archna Puran Singh

    November 12, 2014 at 7:30 am

    DTH ka rate badh gaya to article esse likh rahe ho lagta hai Zee ke malik ne kisi ka ghaar harap liya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन