Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा- मीडिया ट्रायल था बोफोर्स कांड

अपने स्वीडन दौरे से पहले एक स्वीडिश अखबार को इंटरव्यू में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि बोफोर्स कांड मीडिया ट्रायल था। उनकी इस टिप्पणी से एक नया विवाद पैदा हो गया है. 

अपने स्वीडन दौरे से पहले एक स्वीडिश अखबार को इंटरव्यू में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि बोफोर्स कांड मीडिया ट्रायल था। उनकी इस टिप्पणी से एक नया विवाद पैदा हो गया है. 

स्वीडन के अखबार ‘डैगेन्स नायहेटर’ ने पूर्व कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी से पूछा था कि उनकी नजर में क्या बोफोर्स स्कैंडल एक मीडिया ट्रायल था? इस पर उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले तो अभी यह साबित होना है कि वह एक स्कैंडल था. किसी भारतीय कोर्ट में यह बात साबित नहीं हुई है. बोफोर्स के लंबे समय बाद तक मैं देश का रक्षा मंत्री रहा हूं और हमारे सारे सेना जनरल्स ने उन हथियारों की तारीफ की थी. आज तक भी भारतीय सेना उनका इस्तेमाल करती है. आप जिस ‘कथित स्कैंडल’ की बात कर रहे हैं, हां मीडिया में वह खूब दिखा था. मीडिया ट्रायल था.’

यह पूछे जाने पर कि क्या बोफोर्स स्कैम एक मीडिया स्कैंडल था, उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता. मैं ऐसा नहीं कह रहा, आप यह शब्द बोल रहे हैं. यह शब्द न कहें. मैं यह कह रहा हूं कि मीडिया में इसे खूब प्रचार मिला. लेकिन अब तक कथित स्कैंडल पर किसी भारतीय कोर्ट ने फैसला नहीं दिया है.’

गौरतलब है कि 1986 में कांग्रेस नेता राजीव गांधी की अगुवाई वाली भारत सरकार ने स्वीडिश हथियार कंपनी ‘बोफोर्स’ से 285 मिलियन का हथियारों का समझौता किया था. इसके तहत कंपनी को 155 एमएम की होवित्जर बंदूकें सप्लाई करनी थीं. बाद में स्वीडिश रेडियो ने आरोप लगाया कि बोफोर्स ने इस समझौते के एवज में शीर्ष भारतीय नेताओं और रक्षा अधिकारियों को रिश्वत दी. इस घोटाले के आरोपों के तीन साल बाद राजीव गांधी की पार्टी चुनाव हार गई थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन