Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Zee राजस्थान से राम सिंह राजावत का इस्तीफ़ा

Zee राजस्थान से आशीष दवे की रवानगी के बाद अब खबर आ रही है कि दवे के करीबी और सीनियर रिपोर्टर राम सिंह राजावत ने भी इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।

ज़ी न्यूज़ राजस्थान पर इन दिनों उगाही और ब्लैकमेलिंग की प्रेत छाया पड़ी हुई है। तरह तरह की चर्चाएँ और अफ़वाह मार्केट में है। गौरतलब है कि जयपुर की सत्र अदालत 11 सितंबर को आशीष दवे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। अब Zee प्रबंधन इस इंतजार में है कि उनके द्वारा सौंपे गए प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस मामले के अनुसंधान को आगे बढ़ाये।

बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस जयपुर के नामचीन बिल्डर्स और कारोबारियों को थाने बुलाकर यह पूछताछ करेगी कि उन्होंने विज्ञापन के नाम पर दबाव में आकर कितनी मोटी रकम दी थी?

इसी बीच दवे की ओर से हाईकोर्ट की डबल बेंच में धारा 482 आईपीसी के तहत नई अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है, जिस पर 15 सितंबर को जस्टिस सुदेश बंसल और जस्टिस आशुतोष कुमार मिश्रा की बेंच सुनवाई कर सकती है।

उधर, नोएडा स्थित Zee मुख्यालय की टीम पिछले दो दिनों से जयपुर में डेरा डाले हुए है। इसके साथ ही फाइनेंस टीम भी जयपुर में मौजूद है, जो अवैध वसूली की अपने स्तर पर जांच कर रही है।

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन