Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हत्या की स्टोरी कवर करते समय कैमरामेन की हार्टअटैक से मौत

ठाणे। हत्याकांड की रिपोर्टिंग के लिए गए समाचार चैनल के कैमरामैन रतन राधेश्याम भौमिक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी है. भौमिक कल सुबह कासर वडवली हत्याकांड का कवरेज करने सिविल अस्पताल में गए. उसी समय सुबह करीब पौने नौ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा.

सिविल के डाक्टर केम्पी पाटील और उनके सहयोगियों ने तत्काल उपचार शुरू किया. ज्यूपिटर अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई लेकिन भौमिक ने पहले ही दम तोड़ दिया. करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भौमिक का दिल का दौरा पड़ने के बाद एंजीओप्लास्टी हुई थी. आज सुबह दूसरा दौरा पड़ने से उन्होंने दम तोड़ दिया. रतन भौमिक (३१) अविवाहित थे. परिवार में माता पिता और दो भाई हैं. कल दोपहर बाद वागले इस्टेट स्मशान भूमि में भौमिक का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें पारिवारिक सदस्यों के अलावा बड़ी संख्य में पत्रकार उपस्थित थे.

मुंबई से शशिकांत सिंह की रिपोर्ट.

इसे भी पढ़ें :

एक बेहद ईमानदार और सरल स्वभाव का युवा पत्रकार जो 32 साल की उम्र में सबको अलविदा कह गया

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन