Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शैलेष बने फोकस न्यूज के सलाहकार, ईटीवी में मुकेश राजपूत को प्रमोशन

हिंदी न्यूज चैनलों से दो खबरें हैं. न्यूज नेशन चैनल के संस्थापक और एडिटर इन चीफ रहे शैलेष ने नई पारी की शुरुआत ‘फोकस न्यूज’ के साथ की है. शैलेष इस चैनल में बतौर सलाहकार जुड़े हैं. सूत्रों के मुताबिक नवीन जिंदल अपने न्यूज चैनल फोकस न्यूज को टाप टेन न्यूज चैनलों में लाना चाहते हैं. इसके लिए वह कई तरह के बदलाव कर रहे हैं. इसी क्रम में जाने-माने पत्रकार शैलेष को चैनल के साथ जोड़ा गया है. शैलेष नवभारत टाइम्स और आजतक में लंबे समय तक रहे हैं. न्यूज नेशन नामक चैनल को लांच कर कंटेंट के दम पर टाप फाइव न्यूज चैनलों में पहुंचाने वाले शैलेष ने कुछ माह पहले अचानक न्यूज नेशन से नाता तोड़ा लिया और घर बैठ गए.

सूत्रों का कहना है कि न्यूज नेशन सफल होने के बाद इसके मालिकों कुलश्रेष्ठ ब्रदर्स के मन में चैनल खुद के हाथों चलाने की महत्वाकांक्षा जग गई. इसी के बाद शैलेष ने इस्तीफा दे दिया. न्यूज नेशन अब पूरी तरह मीडिया का क ख ग घ न जानने वाले कुलश्रेष्ठ लोगों के हाथ में आ गया है और माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ महीनों में यह चैनल धूल चाटता नजर आएगा. उधर, शैलेष ने कुछ दिन विश्राम के बाद फोकस न्यूज से आए प्रस्ताव को स्वीकार किया और बतौर एडवाइजर चैनल के साथ काम करना शुरू कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि फिलहाल शैलेष को चैनल के कंटेंट को मानीटर करने और चैनल को सफल बनाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने का काम दिया गया है. माना जा रहा है कि शैलेष के जुड़ने से फोकस न्यूज को मजबूती मिलेगी.

उधर, एक खबर ईटीवी से है. पी7 न्यूज चैनल से इस्तीफा देने के बाद पंजाब के पत्रकार मुकेश राजपूत ने पिछले दिनों ईटीवी समूह ज्वाइन किया और उन्हें डिप्टी एडिटर का पद देकर ईटीवी हिमाचल प्रदेश हरियाणा से संबद्ध किया गया. पिछले दिनों रीतेश लक्खी फोकस न्यूज हरियाणा छोड़कर ईटीवी हरियाणा के एडिटर बने. कुछ ही माह बाद रीतेश लक्खी फिर से फोकस न्यूज हरियाणा चले गए. इसके बाद मुकेश राजपूत को ईटीवी हरियाणा का एडिटर इन चार्ज बना दिया गया है. मुकेश राजपूत पी7न्यूज, सहारा, वीओआई समेत कई चैनलों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन