Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संसद में दहाड़े शरद यादव- ‘पत्रकारिता छोड़ बाकी सभी धंधा कर रहे मीडिया मालिक, लागू हो मजीठिया वेज बोर्ड’ (देखें वीडियो)

शरद यादव ने राज्यसभा में बोलते हुए पत्रकारिता को राह से भटक जाने का मुद्दा उठाया…. इसके लिए मडिया मालिकों पर जमकर भड़ास निकाली….

शरद यादव ने राज्यसभा में बोलते हुए पत्रकारिता को राह से भटक जाने का मुद्दा उठाया…. इसके लिए मडिया मालिकों पर जमकर भड़ास निकाली….

नई दिल्ली : राह से भटकी पत्रकारिता पर लंबे अरसे बाद संसद में बहस हुई। वो भी जदयू के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शरद यादव की पहल पर। उन्होंने बुधवार को राज्यसभा में देश में पत्रकारिता के नाम पर चल रहे गोरखधंधे पर आवाज मुखर की। कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में मीडिया मालिक गुलामी कर रहे हैं। जो पत्रकार सरकार के खिलाफ लिखने का साहस कर रहा है तो उसे नौकरी से ही निकाल दिया जा रहा। चौथा खंभे पर पहरा बैठा दिया गया है। पत्रकारिता इमजरेंसी का सामना कर रही है।

धंधा कर रहे हैं मीडिया मालिक
शरद यादव राज्यसभा में पूरी रौ में दिखे। बोले कि आज मीडिया के मालिक मूल पेशा पत्रकारिता छोड़कर बाकी सारे धंधे कर रहे हैं। अब वे शुद्ध बिजनेसमैन बन गए हैं। गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे पत्रकारों के पेशे को दूषित करने का काम हो रहा है। सरकारों से सांठगांठ कर जमीनें खरीदकर उद्योगपति बन रहे हैं। जुगाड़ का आलम यह है कि वे यहां राज्यसभा में घुस जा रहे हैं। बड़ी बुरी स्थिति है।

लागू हो मजीठिया कमेटी की रिपोर्ट
शरद यादव ने इस दौरान पत्रकारों के वेतनमान को लेकर गठित मजीठिया कमेटी की सिफारिशों को भी अमलीजामा पहनाने की मांग की। कहा कि मीडिया मालिक आम पत्रकारों का शोषण कर रहे हैं, लिहाजा सिफारिशें लागू होनी चाहिए।

पूरा भाषण सुनने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

https://youtu.be/L_cGrOGKhWY

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन