Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

साईं प्रसाद के मालिक शशांक भापकर भी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा पुलिस हिरासत में

मुबंई से सूचना है कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने साईं प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के तीसरे मालिक की भी गिरफ्तारी कर ली है. कंपनी के चेयरमैन बालासाहेब भापकर के बेटे शशांक भापकर को परसों गोवा के मडगांव के एक बंगले से गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि शशांक भापकर गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे. उन पर आर्थिक अपराध शाखा की पैनी नज़र थी.

जैसे ही शशांक के गोवा होने की सूचना मिली, आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गोवा में जाल बिछाया और शशांक को मडगांव के एक बंगले से गिरफ्तार कर लिया. शशांक भापकर को आर्थिक अपराध शाखा ने कोर्ट मे पेश किया जहां कोर्ट ने 4 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.  इससे पहले शशांक को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया गया था लेकिन सहार पुलिस थाने के परिसर से ही शशांक इमीग्रेशन ऑफीसर को चकमा देकर हिरासत से फ़रार हो गये थे.

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने साईं प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बालासाहेब भापकर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. छत्तीसगढ़ पुलिस कंपनी की मालकिन वंदना भापकर को गिरफ्तार कर चुकी है. इस तरह पति-पत्नी और पुत्र तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी प्रवीण पटवाल ने कहा कि फिलहाल हम शशांक भापकर से पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि निवेशकों के पैसे कहां हैं और कौन-कौन से लोग इस धंधे में शामिल हैं. ज्ञात हो कि साईं प्रसाद की तरफ से न्यूज एक्सप्रेस नाम से न्यूज चैनल और हमवतन नाम से अखबार संचालित किया जाता था जो अब बंद हो चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन