Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे ने हिंदीभाषी पत्रकारों को कराया ढाई-तीन घंटे का लंबा इंतजार

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आजकल लोगो से मिलने के लिए अपने बंगले के द्वार हमेशा खोले हुए हैं। कहा यह भी जाता है कि मुख्यमंत्री तड़के तीन चार बजे तक भी आगंतुकों से मिलकर ही सोने जाते हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर दोपहर बाद सीएम ने कुछ हिंदी पत्रकारों से मुलाकात की इच्छा जताई।

चुनिंदा पत्रकारों की लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी पत्रकार सीपी मिश्रा ने उठाई जो शिवसेना से भी जुड़े हैं और उपनगर कल्याण इलाके से हैं. उन्होंने लोगो को फोन करना आरंभ किया और चंद पत्रकारों को समय से बंगले पर बुला कर बैठाने में कामयाब रहे। परंतु सात बजे के दिए गए समय के बावजूद पत्रकार हिंदी दिवस पर इंतजार करते रहे।

घड़ी की सुइयां टक टक करते हुए पत्रकारों के इंतजार की अवधि को लंबा करती रहीं। ढाई – तीन घंटे के इंतजार के दौरान सीपी मिश्रा लोगो से बैठे रहने की मिन्नते करते रहने के साथ पत्रकारों की आवभगत में लगे रहे।

अंततः हिंदी दिवस के अवसर पर तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद कुछ समय सीएम ने दिया जिसमे बिना किसी ठोस चर्चा के सिर्फ हिंदी पत्रकारों का फोटो सेशन ही हो सका। आज मुंबई हिंदी पत्रकारिता जगत में कल के फोटो सेशन की ही चर्चा रही।

सीएम शिंदे से मिलने वाले पत्रकारों की लिस्ट ये है-

लंबे इंतजार बाद मुलाकात करने वाले पत्रकार-
अरुण उपाध्याय (प्रातःकाल)
अश्विन पाण्डेय (Zee न्यूज़,)
अभिषेक पांडेय (न्यूज़ नेशन)
श्राजकुमार सिंह,(नवभारत टाइम्स)
आदित्य दुबे (हमारा महानगर)
सूर्यप्रकाश मिश्र (नवभारत)
जितेंद्र मिश्रा ( हमारा महानगर)
इंद्रजीत सिंह (News-24)
राजबहादुर यादव,(हिंदुस्तान समाचार)
सोमदत्त शर्मा,(हिंदुस्तान अड्डा)
अखिलेश तिवारी,(TV-9 भारतवर्ष)
मनोज दुबे,(हमारा महानगर)
भवानी शंकर,(प्रवासी संदेश)
धर्मेश सिंह (तरूण मित्र) और
सोनू श्रीवास्तव!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन