Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बक्सर के पत्रकार श्रीमन नारायण पांडेय की असामयिक मौत

श्रीमन नारायण पांडेय

बक्सर : जिले के प्रतिभाशाली पत्रकार श्रीमन नारायण पाण्डेय की 45 वर्ष की उम्र में ही मौत हो गयी. वे पिछले छः महीने से जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहे थे. उन्हें पेट की बड़ी आत और सांस नली में समस्या थी. इसका इलाज बनारस के एपेक्स अस्पताल में चल रहा था.

एक अप्रैल के दिन उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हुई. पेट फूल गया. सांस लेने में तकलीफ होने लगी. परिजन उन्हें एपेक्स अस्पताल बनारस इलाज के लिए ले गए. अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया पर वे बच न सके. इसके पूर्व जब श्रीमन पाण्डेय की तबीयत बिगड़ी थी तब बक्सर के सांसद अश्वनी कुमार चौबे खुद साथ गये थे.

श्रीमन नारायण पांडेय की मौत की खबर सुनते ही बक्सर जिला के मीडिया कर्मियों में शोक छा गया. जिले भर के राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों ने दुःख व्यक्त किया.

पत्रकार श्रीमन नारायण पाण्डेय बक्सर जिला के प्रखंड चौसा क्षेत्र स्थित बनारपुर गांव के रहने वाले थे. फ़िलहाल वे बक्सर के चरित्रवन में परिवार समेत रहा करते थे. वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. उनका दाह संस्कार बनारपुर गंगा घाट पर किया गया. बड़े पुत्र ने पिता को मुखाग्नि दी. दाह संस्कार में सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखा गया.

श्रीमन पाण्डेय प्रखर और निर्विवाद पत्रकारिता करते थे. पिछले 25 वर्षों से बक्सर में रहकर विभिन्न हिंदी दैनिक अखबारों में काम किया. उन्होंने हिंदी दैनिक आज अख़बार से पत्रकारिता शुरू की. 15 वर्ष तक आज अख़बार में ब्यूरो प्रमुख के पद पर रहे. इसके बाद प्रभात खबर अख़बार में कार्यालय प्रभारी बने. बतौर प्रभारी पाण्डेय ने कड़ी मेहनत और लेखनी के दम पर प्रभात खबर अख़बार को बक्सर जिले में एक मुकाम तक पहुंचाया.

वे आरटीई एक्टिविस्ट के रूप में भी जाने जाते थे. बक्सर भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने पत्रकार श्रीमन पाण्डेय के असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

बक्सर से शेषनाथ पाण्डेय की रिपोर्ट. संपर्क- 9006272500

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन