Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आजतक वाली श्वेता सिंह की मूर्खता का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी देखें

टीवी जर्नलिस्ट कई बार ऐसी मूर्खता कर जाते हैं कि उसे देख गुस्सा के साथ साथ जोरदार हंसी भी आती है. ताजा मामला श्वेता सिंह का है जो आजतक न्यूज चैनल की एंकर और रिपोर्टर हैं. खुद को बेहद काबिल मानने वाली इस महिला एंकर ने ऐसी मूर्खता की है कि लोग खूब मजे ले लेकर वीडियो देख रहे हैं और हंस रहे हैं. कायदे से आजतक प्रबंधन को इस गल्ती के लिए श्वेता सिंह को बर्खास्त कर देना चाहिए, साथ ही उस रिपोर्टर को भी जिसने ये फर्जी सूचनाएं श्वेता तक पहुंचाईं.

वैसे आजकल जिस तरह से आजतक विशुद्ध भगवा रंग में रंगा हुआ है, वह बहुतों को चिंतित कर रहा है. लगता है चैनल के मालिक अरुण पुरी को ठीकठाक सरकारी डोज दे दी गई है या चैनल के प्रबंध संपादक सुप्रिय प्रसाद को मोदी सरकार ने कायदे से ओबलाइज कर दिया है जिसके कारण वह भी अर्णव गोस्वामी के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं और पूरे चैनल को भगवा रंग में रंगने लगे हैं. तभी तो आजतक चैनल को नोटबंदी के कारण बैंककर्मियों की पीड़ा तो खूब दिखाई दे रही है लेकिन आम जन की पीड़ा कतई नहीं दिखाई दे रही.

आजतक की एक महिला एंकर अंजना ओम कश्यप तो भाजपा प्रवक्ता की तरह बार बार कहती रहती हैं लाइव कि बस कुछ दिन और इंतजार कर लें, सब ठीक हो जाएगा. वे नोटबंदी के दिन से ही इस निर्णय के पक्ष में अटल अडिग दिख रही हैं और अपने पूर्वाग्रह को केंद्र में रखकर बहस विमर्श संचालित करती हैं जिससे पूरा शो मोदी परस्त हो जाता है. यहां तक कि दूसरे पार्टियों के लोगों को इसी चैनल पर लाइव कहते देखा गया है कि आजतक भगवा रंग में रंग चुका है.

लगता है जैसे आजतक के सभी एंकरों की ट्रेनिंग खुद मोदी ने ली हो. अगर इन पत्रकारों में थोड़ी भी पत्रकारिता जिंदा हो तो एक बार फिर से पत्रकारिता की किताबें पढ़कर समझ लेना चाहिए कि आखिर पत्रकारिता किसके लिए की जाती है, सत्ता भी भाषा बोलने के लिए ये आम जनता की पीड़ा दिखाने बताने के लिए. सोशल मीडिया पर वायरल श्वेता सिंह के वीडियो को डाउनलोड कर भड़ास के एफबी पेज पर अपलोड कर दिया गया है. इसे देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.facebook.com/bhadasmedia/videos/1070955059669585

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन