Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमर उजाला में सिक्के बने मुसीबत, बैंक ले नहीं रहे, कर्मचारियों को जबरन दिया जा रहा

अमर उजाला, गोरखपुर में 9.5 लाख के सिक्के मुसीबत बने हैं। बस्ती और गोरखपुर मंडल के सभी बैंकों ने सिक्के लेने से मना कर दिया है। बीते माह अखबार मालिक राजुल माहेश्वरी ने कर्मचारियों में सिक्के बांटने का मेल किया तो संपादक से लेकर ट्रेनी तक सभी ने तीन हजार रुपये के सिक्के सेलरी एडवांस के बतौर लिए।

अब जब दुबारा सिक्के दिए जा रहे हैं तो कई कर्मचारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया है। बताया जाता है कि कोई बैंक वाला सिक्के लेने को तैयार नहीं है। अमर उजाला ग्रुप के मुख्यालय से फिर दो हाजर रुपये सिक्के के रूप में कर्मचारियों को सेलरी या सेलरी एडवांस के रूप में देने के आदेश आए हैं.

सिक्के संपादक से लेकर चपरासी तक सभी को दिए जाने का आर्डर है. सबके सिग्नेचर हो गये हैं. सिक्के आज या कल में बंट जाएंगे. उधर, ये भी सूचना है कि गोरखपुर अमर उजाला में कई कर्मचारियों को संपादक जी धमकी देते फिरते हैं. वे कहते हैं कि तबादला जम्मू या रोहतक करा दूंगा। इससे लोग परेशान हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन