Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

विधायक ने स्टिंग को बताया साजिश, ‘समाचार प्लस’ को भेजा नोटिस

स्टिंग ऑपरेशन से हुई किरकिरी के बाद अब मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी ने संबंधित चैनल ‘समाचार प्लस’ को नोटिस भेजा है. साथ ही स्टिंग ऑपरेशन की सत्यता पर सवाल उठाए हैं.  उन्होंने इसे सामाजिक और राजनीतिक छवि बिगाड़ने की साजिश करार दिया है.

गौरतलब है कि 23 नवंबर को समाचार प्लस न्यूज चैनल की ओर से मंगलौर के विधायक सरवत करीम अंसारी के बारे में स्टिंग ऑपरेशन दिखाया गया था, जिसमें अंसारी को राज्य सरकार गिराने के बारे में बात करते हुए दिखाया गया था. इसके लिए पैसों के लेन-देन की बात करते हुए भी दिखाया गया था.

इस स्टिंग ऑपरेशन के प्रसारित होने के बाद विधानसभा में भी मामला गूंजा और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस पर जांच बैठाई गई. अब स्टिंग ऑपरेशन को चुनौती देते हुए सरवत करीम अंसारी ने कहा कि यह उनकी छवि बिगाड़ने की साजिश है. विधायक की ओर से अधिवक्ता आसिफ अली ने संबंधित चैनल समाचार प्लस को मामले में नोटिस भी भेजा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन