Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

गंभीर बीमारी को मात देकर लौटे सुधीर तैलंग ने कार्टून प्रदर्शनी के जरिए फिर शुरू की सक्रियता

Prakash Hindustani : वाह ‎सुधीर तैलंग. ‬नई दिल्ली के इण्डिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट गैलरी में कार्टूनिस्ट मित्र सुधीर तैलंग के कार्टूनों की प्रदर्शनी का शानदार आगाज़. श्रीमती सुमित्रा महाजन, लालकृष्ण आडवाणी, सीताराम येचुरी, अरविन्द केजरीवाल, शीला दीक्षित, अलका लाम्बा, बिशनसिंह बेदी और सुधीर का पूरा परिवार एकत्र था. इतने अच्छे कार्टून! और उनकी इतनी सुसंयोजित प्रदर्शनी देखकर लगा कि इंदौर से आना सार्थक रहा. बेहद अनूठा अनुभव.

कार्टूनिस्ट ‎सुधीर तैलंग‬ की कुल 30 साल की बेहतरीन कार्टून कृतियों की प्रदर्शनी विजुअल आर्ट गैलरी, इण्डिया हैबिटैट सेंटर, नई दिल्ली में शाम 6 बजे से शुरू हुई.

नवभारत टाइम्स’ के मुंबई, दिल्ली (और उस वक़्त के लखनऊ और जयपुर) संस्करणों में मैंने करीब 8 साल साप्ताहिक कॉलम लिखा था ‘जिनकी चर्चा है’ उसमें चर्चित शख्सियत का कैरिकेचर कई साल तक सुधीर जी बनाते रहे. सुधीर जी के कारण भी यह कॉलम लोकप्रिय रहा.

सुधीर भाई अभी एक मुश्किल लड़ाई लड़ कर लौटे हैं. गंभीर बीमारी को मात देकर. स्वास्थ्य लाभ से लौटकर सुधीर जी फिर सक्रिय हो गए हैं. यशस्वी हों यही कामना है.

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. harish pathak

    November 2, 2014 at 12:52 pm

    lambi umar jiye sudhir.pradarshni dar pradarshniya lagti rahe.yahi unki takat he. harish pathaki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन