Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

शुभप्रसन्ना का चैनल जबरन मुझे 18 करोड़ में बेचा गया : सुदीप्त सेन

: शुभप्रसन्ना के कार्यालय में ईडी ने मारा छापा : कोलकाता। सारधा चिटफंड घोटाले में चित्रकार शुभप्रसन्ना की भूमिका की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को साल्टलेक के सेक्टर-5 स्थित उनके कंपनी ऑफिस की तलाशी ली। शुभप्रसन्ना ने अपना न्यूज चैनल महंगे दाम पर सारधा समूह को बेचा था। ईडी ने शुभप्रसन्ना से इस खरीद-फरोख्त से संबंधित कागजात मांगे थे। मंगलवार सुबह शुभप्रसन्ना ने ईडी कार्यालय में कागजात जमा कर दिए। शुभप्रसन्ना खुद ईडी दफ्तर नहीं गए थे। उन्होंने अपने एक प्रतिनिधि के मार्फत समस्त कागजात ईडी दफ्तर भिजवाए।

कागजात जमा लेने के बाद ईडी की टीम ने शुभप्रसन्ना के कार्यालय में छापेमारी की। लगभग एक घंटे तक ईडी अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया। वहां से कुछ कागजात जब्त किए गए। उनकी जांच की जा रही है। ईडी सूत्रों के अनुसार, सारधा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन ने बताया है कि शुभप्रसन्ना का चैनल जबरन उसे 18 करोड़ रुपए में बेचा गया था। शुभप्रसन्ना का कहना है कि उन्होंने साढे छह करोड़ रुपए में अपना चैनल बेचा है। ईडी का मानना है कि बीच में कोई प्रभावशाली मध्यस्थ था। मोटी रकम मध्यस्थ ने हड़पी है। ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक, जांच में पता चला है कि शुभप्रसन्ना ने चैनल बिक्री के लिए कंपनी की निदेशक मंडली से सलाह-मशविरा भी नहीं किया था। उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया था। ईडी समस्त मामलों की जांच कर रही है। इस बारे में ईडी एवं सीआईडी कई बार शुभप्रसन्ना से पूछताछ कर चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार बहुत जल्द ईडी फिर शुभप्रसन्ना को पूछताछ के लिए तलब करेगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन