Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी के एक संपादक ने कायम किया इतिहास, लाइव प्रसारण के दौरान नेताओं के पैर छुए, देखें वीडियो

जी बिहार के संपादक स्वयं प्रकाश : पत्रकारिता के पतित पुरुष

जी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल ‘जी बिहार’ के संपादक हैं स्वयं प्रकाश. इन्होंने हाल में ही चैनल के संपादक पद को सुशोभित किया है. इन्होंने पिछले दिनों अपने रीजनल चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

जी बिहार के संपादक स्वयं प्रकाश : पत्रकारिता के पतित पुरुष

जी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल ‘जी बिहार’ के संपादक हैं स्वयं प्रकाश. इन्होंने हाल में ही चैनल के संपादक पद को सुशोभित किया है. इन्होंने पिछले दिनों अपने रीजनल चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

दरसअल 26 मार्च को जी बिहार चैनल ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ”एक शाम जवानों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया था… कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आना था. संपादक महोदय को दोनों नेताओं के आगवानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. सो, जैसे ही दोनों नेता कार्यक्रम स्थल पर आए, संपादक महोदय ने झट से उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले लिया और फिर उन्हें अंदर ले गए…

पूरा वाकये का live प्रसारण हो रहा था… सो उनकी  यह हरकत भी दर्शकों तक पहुंच गयी.. कहा जा रहा है कि संपादक महोदय सरकार से विज्ञापन लेने के लिये एड़ी चोटी एक किये हुए हैं.. लेकिन सरकार का दिल नही पसीज रहा है… अब संपादक महोदय ने राजा के सामने  दंडवत दिया है..देखिये आगे-आगे क्या होता है…  एक दौर था जब संपादक का कद इतना बड़ा होता था कि नेता-मंत्री उनसे मिलने के लिए टाइम लेते थे और संपादक के आफिस आकर मिलने का इंतजार करते थे. अब दौर ऐसा बदला कि संपादक लोग नेता-मंत्री की अगवानी के लिए खड़े होते हैं और नेता-मंत्री के आते ही लपक कर पैर छू लेते हैं…

वाह रे संपादक नामक संस्था / पद का पतन… यूं ही नहीं कहा जा रहा कि मीडिया का ये ‘गोदी’ काल है… जो संपादक नेता-मंत्री के गोद में बैठेगा, उसकी कुर्सी बची रहेगी… जो सच्ची पत्रकारिता करेगा, उसका हुक्का-पानी सत्ता द्वारा बंद कर दिया जाएगा…. स्वयं प्रकाश का नेताओं का पैर छूना पत्रकारिता के गिरते स्तर की बानगी है… शायद टीवी पत्रकारिता के इतिहास में इस तरह की तस्वीर देखने को नहीं मिली हो…

स्वयं प्रकाश ऐसे पहले टीवी संपादक बन गए हैं जिन्होंने अपने ही चैनल के लाइव प्रसारण के दौरान नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और इसे लाखों दर्शकों ने देखा… जी बिहार के संपादक स्वयं प्रकाश द्वारा पैर छूने का वीडियो आप जियो टीवी पर आप 26 मार्च की शाम 7 बजे से 7.5 मिनट तक वाले फुटेज में देख सकते हैं… अगर नहीं देख पाए हों या नहीं देख पा रहे हों तो वीडियो देखने के लिए नीचे दिए यूआरएल पर क्लिक करें :

https://youtu.be/0NrfqYEI9K8

कौन हैं ये स्वयं प्रकाश… इनके बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे क्लिक करें :

https://www.bhadas4media.com/edhar-udhar/14294-swayam-prakash-zee-bihar-jharkhand

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन