Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बंगलूरू के टीवी पत्रकार ने फांसी लगा कर जान दी

बंगलूरू। एक चैनल के पत्रकार संजय, 29 वर्ष, ने शुक्रवार की रात घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वे चैनल में कापी एडिटर थे।

बंगलूरू। एक चैनल के पत्रकार संजय, 29 वर्ष, ने शुक्रवार की रात घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वे चैनल में कापी एडिटर थे।

पुलिस के अनुसार, संजय की हाल ही में शादी हुई थी और वह एक किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। संजय की पत्नी इस समय बाहर थी और शुक्रवार को वह पत्नी से मिलकर लौटा था। पुलिस ने बताया कि जब उसकी पत्नी ने शनिवार को हालचाल जानने के लिए फोन किया तो संजय ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उसने पड़ोसी को फोन करके संजय से बात कराने के लिए कहा। पड़ोसी ने भी कोशिश की पर संजय ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो उसे संजय छत के पंखे से लटका मिला। पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। संजय के सहयोगियों और रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन