Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी : अगले 48 घंटों में 48 से ज़्यादा IAS-IPS अफसरों के तबादले की संभावना

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अमले में एक बार फिर बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी चल रही है। सूबे के समाजवादी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगले 48 घंटों में 48 से ज़्यादा IAS और IPS अफसरों का तबादला करने जा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अमले में एक बार फिर बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी चल रही है। सूबे के समाजवादी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगले 48 घंटों में 48 से ज़्यादा IAS और IPS अफसरों का तबादला करने जा रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक़ 20 से ज़्यादा जनपदों के DM और तक़रीबन इतने ही जनपदों के पुलिस प्रमुख यानी SSP/SP के तबादले किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है की तबादलों के क्रम में कई मंडलों के कमिश्नर, IG-ज़ोन और DIG-रेंज पर भी गाज गिराने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक़ तबादलों की सूची में बड़ी संख्या में PCS अधिकारियों को भी इधर उधर किया जा सकता है।

दरअसल नवंबर में सूबे की मौजूदा निर्वाचित पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो रहा है जिसके चलते 6 महीने पहले ही पंचायतों के पुनर्गठन तथा मतदाता सूची पुनर्रीक्षण के कार्य को अंतिम रूप दिया जाना आवश्यक है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश शासन को पत्र लिखकर कहा है कि इस प्रक्रिया में दो महीने का वक़्त लगेगा, इसलिए आचार संहिता के पालन के मद्देनज़र 15 मई के बाद किसी भी अफसर का तबादला ना किया जाए। 

ऐसे में समाजवादी सरकार के लिए 15 मई से पहले उन अफसरों को हटाना बेहद ज़रूरी हो गया है जिनके काम से अखिलेश सरकार ख़ुश नहीं है। सूत्रों के मुताबिक़ अगले 48 घंटों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इशारा मिलते ही सूबे का नियुक्ति एंव गृह विभाग तबादलों का औपचारिक आदेश जारी कर देगा। पिछले दस दिनों से राजधानी लख़नऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पद भी ख़ाली है, जिसको फिलहाल DIG-रेंज आर.के चतुर्वेदी संभाल रहे हैं। तबादलों की इस कड़ी में इस पद पर भी नई तैनाती संभव है।

उस्मान सिद्दीक़ी उत्तर प्रदेश के युवा एवं जुझारू पत्रकार, नोएडा स्थित न्यूज़ चैनल में कार्यरत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन